{"_id":"571637ff4f1c1b7d7b8b4616","slug":"mahavir-jayanti-celebrated","type":"story","status":"publish","title_hn":"महावीर जयंती: धूमधाम से निकाली गई पालकी यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महावीर जयंती: धूमधाम से निकाली गई पालकी यात्रा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 19 Apr 2016 07:23 PM IST
विज्ञापन
महावीर जयंती पर पालकी यात्रा निकाली
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्री दिगंबर जैन समाज के तत्वावधान में आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में भगवान महावीर का मोक्ष कल्याण दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर पालकी यात्रा निकाली गई।
विज्ञापन
जैन समाज के प्रधान अनिल जैन ने बताया कि आज के दिन जैन धर्म के 24वें तीर्थकर भगवान महावीर को पावारपुरी से मोक्ष की प्राप्ति हुई थी। जैन समाज के प्रवक्ता तुषार जैन ने बताया कि सुबह मंदिर में सभी धर्मप्रेमियों द्वारा लड्डू चढ़ाया गया।
विज्ञापन
सुबह पांच बजे प्रभात फेरी और 8:30 बजे शहर के मुख्य मार्गों से पालकी यात्रा निकाली गई। पालकी यात्रा कसेरठ बाजार स्थित दिगंबर जैन मंदिर से प्रारंभ होकर कोठी गेट, अतरपुरा चौपला, गोल मार्केट, सराफा बाजार, मंडी पाटिया होते हुए वापिस मंदिर पर संपन्न हुई।
विज्ञापन
शाम के समय लकी ड्रा के बाद कीर्तन और धार्मिक तंबोला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सुखमाल जैन, वीरेंद्र, मनोज, विनोद, सुनील, शुभम, सौरभ, आकाश, हिमांशु, केशव, अशोक, पंकज, सुरेश, मधु, रेनुका, वंदना, रेखा, याशिका, कोमल, मेघा, रिचा, सुनीता आदि उपस्थित रहे।