{"_id":"58a7204f4f1c1b921ad849f6","slug":"madan-chauhan-and-his-wife-on-charges-of-threatening","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदन चौहान व उनकी पत्नी पर धमकी देने का आरोप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदन चौहान व उनकी पत्नी पर धमकी देने का आरोप
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 17 Feb 2017 09:46 PM IST
विज्ञापन
धमकी
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मनोरंजन कर राज्यमंत्री मदन चौहान और उनकी पत्नी पर चुनाव प्रचार के दौरान जान से मारने का आरोप लगाते हुए एक आरटीआई एक्टिविस्ट ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
पलवाड़ा गांव निवासी आरटीआई एक्टिविस्ट सुखबीर सिंह ने बहादुरगढ़ थाने में तहरीर देते हुए बताया कि चुनाव के दौरान पहले मदन चौहान की पत्नी और फिर बाद में राज्यमंत्री ने गाली गलौज करते हुए अपने पक्ष में मतदान नहीं पर जान से मारने की धमकी दी थी।
विज्ञापन
वह और उसका परिवार बुरी तरह खौफजदा हैं। आरटीआई एक्टिविस्ट ने मंत्री और उनकी पत्नी के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की गुहार लगाई है। वहीं, मनोरंजन कर राज्यमंत्री मदन चौहान ने बताया कि आरोप पूरी तरह निराधार और बेबुनियाद हैं।
विज्ञापन
जिसने तहरीर दी है, उससे चुनाव प्रचार के दौरान और मतदान के बाद भी उनकी कोई वार्ता नहीं हुई है। उधर, एसआई रणवीर सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।