फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lower production increased sugar prices

उत्पादन कम होने से बढ़े चीनी के दाम

Wed, 25 Jan 2017 09:53 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 25 Jan 2017 09:53 PM IST
विज्ञापन
Lower production increased sugar prices
sugar - फोटो : अमर उजाला

कुछ समय पहले 35 रुपये प्रति किलोग्राम बिकने वाली चीनी के दाम 41 से 42 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। देशभर में चीनी का उत्पादन करीब 53 लाख टन कम होने के चलते दामों में उछाल आया है। वहीं, व्यापारियों का कहना है कि अगर सरकार चीनी पर से आयात शुल्क नहीं हटाती है तो चीनी के रेट और बढ़ सकते हैं।

विज्ञापन


बता दें कि देश में चीनी का उत्पादन करने वाला सबसे बड़ा राज्य महाराष्ट्र है। पिछले वर्ष सूखा पड़ने के कारण यहां उत्पादन क्षमता में करीब 50 फीसदी कमी आई है। साथ ही वहां के किसानों ने गन्ने की बुवाई भी कम कर दी है। पिछले कुछ सालों तक देशभर में चीनी का रिकार्ड उत्पादन हो रहा था।
विज्ञापन


दो साल पहले हालत यह थी कि चीनी मिलों को 2100 रुपये क्विंटल तक में चीनी बेचनी पड़ी थी। इसके चलते किसानों को भुगतान करना भी मुश्किल हो गया था। पिछले सीजन का गन्ना भुगतान अब जाकर हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय थोक में चीनी का दाम 4000 रुपये प्रति क्विंटल है। जबकि, फुटकर में चीनी का रेट 41 से 42 रुपये प्रति किलोग्राम है। शहर के कारोबारी व वायदा आयोग के सदस्य रहे पंकज अग्रवाल और गन्ना विशेषज्ञ प्रदीप खंडेलवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश में गन्ने का रकबा कम नहीं हुआ है, लेकिन महाराष्ट्र में पिछले साल सूखे के कारण गन्ने की बुआई में कमी आई थी, जिसका असर देश के कुल चीनी उत्पादन पर पड़ा है।

उन्होंने बताया कि पिछले सीजन में देश में 2.58 करोड़ टन चीनी का उत्पादन हुआ था। जबकि, इस सीजन में 2.05 करोड़ टन चीनी का उत्पादन होने का अनुमान है। देश में करीब 53 लाख टन चीनी का उत्पादन कम हुआ है।

पंकज अग्रवाल ने कहा कि अगर सरकार ने चीनी पर से आयात शुल्क नहीं हटाया तो आने वाले समय में चीनी और महंगा हो सकता है। वहीं, जिला गन्ना अधिकारी नम्रता कश्यप ने बताया कि तीन साल पहले जिले में गन्ने का रकबा करीब 21 प्रतिशत कम हो गया था।


लेकिन पिछले दो सालों में गन्ने का रकबा 19 प्रतिशत बढ़ गया है तथा इस सीजन में गन्ना मूल्य का भुगतान समय पर होने से अनुमान है कि गन्ने का रकबा और बढ़ेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed