{"_id":"58fb87be4f1c1bd7798b4ec8","slug":"low-voltage-at-power-stations","type":"story","status":"publish","title_hn":"लो वोल्टेज से बिजलीघरों को लग रहा करंट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लो वोल्टेज से बिजलीघरों को लग रहा करंट
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 22 Apr 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गर्मी के तेवर देख बिजलीघरों पर लो वोल्टेज की मार पड़ने लगी है। बिजलीघरों को 11 हजार वोल्टेज के स्थान पर सिर्फ 9.5 हजार वोल्टेज ही मिल रहे हैं। इसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बन गए हैं।
विज्ञापन
नगर में बने तीन मुख्य बिजलीघरों से करीब 40 हजार उपभोक्ताओं को बिजली दी जाती है। 11 हजार वोल्टेज मिलने पर ही बिजलीघरों से सही आपूर्ति मिल पाती है। तेज गर्मी शुरू होते ही बिजली की खपत बढ़ गई है। ऐसे में बिजलीघरों को सिर्फ 9.5 हजार वोल्टेज ही मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
जिससे फीडर ज्यादा देर सप्लाई चालू नहीं रख पा रहे हैं। उधर, लॉ वोल्टेज की मार से घरों में लगे विद्युत उपकरण भी शोपीस बनने लगे हैं। दोपहर के समय तो लॉ वोल्टेज की समस्या इस कदर बढ़ जाती है कि विद्युत उपकरण चल ही नहीं पाते। इससे नागरिकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि गर्मी के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। ऐसे में बिजलीघरों पर लॉ वोल्टेज की समस्या उत्पन्न हो रही है। हालांकि नगर में लगे ट्रांसफार्मर से नागरिकों को बेहतर आपूर्ति दिए जाने का प्रयास किया जा रहा है।
लो वोल्टेज की समस्या से परेशान न्यू आर्यनगर के लोगों ने शनिवार दोपहर विद्युत निगम के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। लोगों ने जल्द समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शनिवार दोपहर न्यू आर्यनगर के लोग एकत्रित हुए।
इस दौरान मोहल्ले के लोगों ने लो वोल्टेज की समस्या से परेशान होकर विद्युत निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। आक्रोशित लोगों ने बताया कि इन दिनों भीषण गर्मी पड़ रही है। गर्मी में लोग लो वोल्टेज की समस्या से जूझ रहे हैं। शिकायत के बाद भी निगम के अधिकारी इस तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं।
जल्द समस्या का समाधान होना चाहिए। प्रदर्शन करने में सचिन, पंकज, चमन, पिंटू, नरेश, हरीश, पप्पू, सौरभ, मनीष शामिल रहे। उधर, अधिशासी अभियंता अजय ओझा ने बताया कि लो वोल्टेज की समस्या सामने आई है। जल्द समस्या का समाधान कराया जाएगा।