{"_id":"6553a2ca012f476f270c6804","slug":"loot-with-a-youth-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4851-2023-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक से नकदी व मोबाइल लूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: नशीला पदार्थ सुंघाकर युवक से नकदी व मोबाइल लूटा
Tue, 14 Nov 2023 10:09 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 14 Nov 2023 10:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। आपराधिक घटनाओं को लेकर हापुड़ पुलिस कितनी सजग है, इसका उदाहरण 11 नवंबर को हुई घटना है। ऑटो में सवार युवक को महिला-पुरुषों ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और जेब से 1700 रुपये व मोबाइल फोन निकाल लिया। बेहोशी की हालत में बदमाश उसे थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास के पास सड़क किनारे फेंककर फरार हो गए। पिछले चार दिन से पीड़ित सिंभावली, बाबूगढ़ और देहात थानों के चक्कर लगा रहा था।
थाना सिंभावली क्षेत्र के गांव बिरमपुर मतलूब ने बताया कि 11 नवंबर की सुबह वह सिंभावली के हरौड़ा मोड़ से हापुड़ आने के लिए एक ऑटो में सवार हुआ था। ऑटो में पहले से ही दो महिला व दो पुरुष बैठे हुए थे। कुछ दूर आगे चलने पर बदमाशों ने धोखे से रुमाल से नशीला पदार्थ डालकर उसे सुंघा दिया। जिसके कारण वह बेहोश हो गया। इसके बाद उसकी जेेब में रखे रुपये और मोबाइल निकाल लिया। जब उसे होश आया तो वह थाना देहात क्षेत्र के ततारपुर बाईपास के पास सड़क किनारे पड़ा था। इसके बाद उसने परिजनों और पुलिस को आपबीती की जानकारी दी।
गंभीर बात है कि चार दिन तक पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही। एक अपने सीमा क्षेत्र का मामला न होने की बात कहते हुए पल्ला झाड़ते रहे, लेकिन किसी ने मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किया। मंगलवार को एएसपी राजकुमार अग्रवाल तक मामला पहुंचा तो उन्होंने मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। उन्होंने बताया कि मुकदमा देहात थाने में दर्ज किया जा रहा है, जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।