फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   loot of e rickshaw

Hapur News: नशीला लड्डू खिलाकर ई-रिक्शा लूटा

Sat, 27 Apr 2024 10:44 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 27 Apr 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
loot of e rickshaw
गढ़मुक्तेश्वर। अमरोहा के हसनपुर से किराए पर ई-रिक्शा लेकर आए बदमाश चालक को नशीला लड्डू खिलाकर ई-रिक्शा लूट कर भाग निकले। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के थाना रहरा के गांव कुरावली निवासी सुनील ने तहरीर देते हुए बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। चार दिन पहले वह गांव के पास सवारियों के इंतजार में खड़ा हुआ था। इसी दौरान दो युवक उसके पास पहुंचे, जिन्होंने उससे गढ़ चलने के लिए कहा। किराया तय होने के बाद वह दोनों को अपने साथ लेकर गढ़ आ गया। जहां पहुंचने के बाद आरोपियों ने कुछ खुशी की बात बताते हुए उसे एक लड्डू खाने को दिया। लड्डू खाने के बाद वह बेहोश हो गया। जिसके बाद दोनों आरोपी उसका ई-रिक्शा लेकर भाग निकले। सीओ आशुतोष शिवम का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है, यदि कोतवाली में तहरीर आई है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed