फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   loot of 85 lakh rupees

Hapur News: व्यापारी के मुनीम से दिनदहाड़े तमंचे के बल पर 85 लाख रुपये लूटे

Mon, 15 Dec 2025 10:31 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 15 Dec 2025 10:31 PM IST
विज्ञापन
loot of 85 lakh rupees
पिलखुवा (हापुड़)। पिलखुवा नगर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हाईवे 9 स्थित सरस्वती मेडिकल कॉलेज फ्लाईओवर के पास दादरी के खल, चूरी और तेल व्यापारी के मुनीम से बाइक सवार दो बदमाशों ने तमंचे के बल पर 85 लाख रुपये लूट लिए। गोली मारने की धमकी देते हुए बदमाश फरार हो गए। सड़क पर गिरने के कारण मुनीम घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लूट की सूचना पर पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। डीआईजी, एडीजी और अन्य आला अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर पूरे मामले की जानकारी की। घटना के खुलासे के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार दादरी निवासी अजय पाल घी,तेल और खल चूरी व्यापारी गोपाल के यहां मुनीम हैं। खल-चूरी व्यापारी गोपाल भी दादरी के निवासी हैं। सोमवार दोपहर वह हापुड़ के दो व्यापारियों के यहां से कलेक्शन करके बाइक से लौट रहे थे। उन्होंने एक व्यापारी से 55 लाख और दूसरे व्यापारी से 30 लाख रुपये एकत्र किए थे। अजय पाल हाईवे के रास्ते बाइक से गाजियाबाद जा रहे थे। जैसे ही वह पिलखुवा क्षेत्र के सरस्वती मेडिकल कॉलेज के पास फ्लाईओवर पर पहुंचे। तभी पीछे से आए बाइक सवार दो बदमाशों ने उनकी बाइक को लात मारकर गिरा दिया। इससे पहले अजय पाल संभल पाते बदमाशों ने तमंचा निकालकर गोली मारने की धमकी देते हुए रुपयों से भरा बैग छीन लिया। इसके बाद दोनों बदमाश मौके से फरार हो गए।
विज्ञापन

दिन दहाड़े हुई लूट से राहगीर भी दहशत में आ गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी कारोबारी और पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि मुनीम से 85 लाख रुपये की लूट की जानकारी मिली है। बदमाशों की तलाश के लिए पांच टीम लगाई गई हैं। घटना के बाद हाईवे और आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


लूट की सूचना पर अधिकारियों ने डाला डेरा
दिनदहाड़े इतनी बड़ी रकम लूटने की जानकारी मिलने पर पुलिस अधिकारियों के पसीने छूट गए। डीआईजी कलानिधि नेथानी, एडीजी भानू भास्कर के साथ मेरठ जोन के कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं, बागपत के एसपी सूरज कुमार राय और मेरठ एसपी सिटी आयूष विक्रम सिंह को भी मौके पर भेजा गया। देर शाम तक घटना के खुलासे के लिए पुलिस अधिकारी प्रयास में जुटे रहे। अधिकारी दिल्ली एनसीआर समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बड़े गैंग और उनके गुर्गों की कुंडली तलाश रही है।


बदमाशों के धौलाना रोड से बुलंदशहर भागने की आशंका
सफेद रंग की बाइक सवार बदमाशों ने हेलमेट पहनकर घटना को अंजाम दिया। चंद सेकंडों में हुई घटना के बाद आशंका है कि बदमाश हाईवे से धौलाना कट से नीचे उतर गए और धौलाना रोड से होते हुए बुलंदशहर की तरफ भाग गए। यह भी बताया जा रहा है कि बदमाश सरस्वती मेडिकल कॉलेज के गेट के पास ही मुनीम का इंतजार कर रहे थे।


इससे पहले पिलखुवा में हुई दो बड़ी लूट ---
-09 अगस्त 2022- दिल्ली की सीएमएस कंपनी के डीलरों से कलेक्शन करके लौट रहे तीन कर्मचारियों से 40 लाख की लूट, एक कर्मचारी को बदमाशों ने मारी थी गोली

-21 जुलाई 2025- पिलखुवा के रिलायंस रोड पर कलेक्शन एजेंट को लिफ्ट देकर कार सवार बदमाशों ने 9 लाख रुपये से भरा बैग लूट लिया था
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed