फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Live broadcast of the cashless medical scheme and DBT program.

Hapur News: कैशलेस चिकित्सा योजना व डीबीटी कार्यक्रम का हुआ लाइव प्रसारण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Live broadcast of the cashless medical scheme and DBT program.
महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधायक, शिक्षक व अन्य। स्रोत कॉलेज प्र
गढ़मुक्तेश्वर। रेलवे रोड स्थित चौधरी महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में बुधवार को शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना एवं डीबीटी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान शिक्षकों और अतिथियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का लाइव संबोधन सुना।
विज्ञापन

इस अवसर पर शिक्षकों के कल्याण, स्वास्थ्य सुरक्षा व शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया ने कहा कि प्रदेश सरकार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार प्रभावी कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों एवं उनके आश्रितों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।
विज्ञापन

वहीं, डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) व्यवस्था के माध्यम से लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से मिल रहा है।
कार्यक्रम में उपस्थित शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के संबोधन को ध्यानपूर्वक सुना और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना की। इस दौरान बीडीओ विजय यादव, खंड शिक्षा अधिकारी सर्वेश कुमार, कॉलेज ट्रस्टी रेणुका सिंह, चौधरी विजयवीर सिंह सहित बड़ी संख्या में शिक्षक एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधायक, शिक्षक व अन्य। स्रोत कॉलेज प्र

महेंद्र सिंह डिग्री कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मौजूद विधायक, शिक्षक व अन्य। स्रोत कॉलेज प्र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed