{"_id":"d71a285e74d986ac7797f1c567b7b708","slug":"liberty-only-dehat-routes-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिर्फ देहात मार्गों पर ही लोहिया बसों के किराए में छूट ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिर्फ देहात मार्गों पर ही लोहिया बसों के किराए में छूट
अमर उजाला, हापुड़
Updated Tue, 12 Jan 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफर के दौरान यात्रियों को लोहिया ग्रामीण बसों में कम किराया दर का लाभ नहीं मिल सकेगा। ये छूट केवल देहात के रास्तों पर ही मिलेगी।
देहात अंचल के लोगों का सफर सुहावना बनाने के उद्देश्य से परिवहन निगम ने लोहिया ग्रामीण बस सेवा शुरू की थी। इन बसों का किराया सामान्य बसों के किराये से करीब 25 फीसदी कम है।
परिवहन निगम के निर्देश के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर आते ही बस का किराया सामान्य कर दिया जाएगा। बहुत से यात्री किराये में बचत को लेकर लोहिया ग्रामीण बसों का सहारा लेते थे।
विज्ञापन
लेकिन मुख्यालय के निर्देश के बाद अब वह किराये में बचत नहीं कर सकेंगे। हापुड़ डिपो से संचालित करीब 15 लोहिया बसों में किराये की दर निर्धारित कर दी गई हैं। देहात के मार्गों पर किराये में निर्धारित छूट यात्रियों को मिलेगी।
एआरएम धीरज सिंह पवार का कहना है कि देहात के रास्तों पर ही लोहिया ग्रामीण बसों में किराये पर छूट मिलेगी। राष्ट्रीय मार्ग पर यात्रियों से सामान्य किराया लिया जाएगा।