फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Leopard guarding people

तेंदुए के खौफ में पहरा दे रहे लोग

Sun, 02 Oct 2016 11:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़ Updated Sun, 02 Oct 2016 11:12 PM IST
विज्ञापन
Leopard guarding people
तेंदुआ - फोटो : अमर उजाला

नई चुंगी क्षेत्र में तेंदुए का खौफ दूसरे दिन भी लोगों के चेहरों पर दिखाई दिया। डरे लोगों ने रातभर पहरा दिया। दिन निकलने पर वन विभाग की टीम ने आसपास के क्षेत्र में तेंदुए को तलाश किया, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


कई दिनों से नई चुंगी के समीप बनी झुग्गी झोपड़ी में रहने वाले लोगों पर तेंदुआ हमला बोल चुका है। इसमें कई लोग घायल हो गए थे। शनिवार रात भी लोगों में दहशत रही। इसके चलते लोग जागकर पहरा दे रहे हैं। पूरी रात लोगों ने लाठी डंडा लेकर रात गुजारी।
विज्ञापन


दिन निकलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। टीम के अधिकारियों ने लोगों से बातचीत की। आसपास के खेतों में काबिंग भी की गई, लेकिन तेंदुए कोई सुराग नहीं मिला। टीम में शामिल अधिकारियों ने लोगों से खेतों में खड़ी झाड़ियों को कटवाने के लिए कहा है। इसके बाद टीम वापस लौट आई।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएफओ पीएम सिंह ने कहा कि तेंदुए जैसे जानवर की सूचना थी। टीम मौके पर गई। वहां ऐसा कोई जानवर नहीं मिला। जंगली कुत्ता या सियार हो सकता है। लोगों से झाड़ी कटवाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed