{"_id":"674cbd033454b95d9c0ce755","slug":"left-the-younger-brother-on-complaint-of-extortion-then-picked-up-the-elder-brother-and-beat-him-up-hapur-news-c-138-1-pkw1001-104713-2024-12-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: वसूली की शिकायत पर छोटे को छोड़ा, फिर बड़े भाई को उठा की पिटाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: वसूली की शिकायत पर छोटे को छोड़ा, फिर बड़े भाई को उठा की पिटाई
विज्ञापन
पिलखुवा। हिरासत में लिए युवक को रुपये लेकर छोड़ने की शिकायत पुलिस अधीक्षक से करना ग्रामीण को भारी पड़ा है। वसूली की शिकायत पर पुलिस ने छोटे भाई को तो छोड़ा दिया, लेकिन फिर बड़े भाई को उठाकर थर्ड डिग्री देने के आरोप का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सीओ पिलखुवा ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोतवाली क्षेत्र के गांव गालंद निवासी नरेश तोमर ने बताया कि 11 नवंबर को थाने की एसओजी पुलिस टीम किसी मामले की पूछताछ के लिए उसके छोटे पुत्र अनुज को उठाकर ले गई थी। आरोप है कि पुलिस ने 50 हजार रुपये लेकर उसे छोड़ा, तथा पुलिस अधीक्षक से शिकायत करने पर पुलिस ने रुपये वापस कर दिए। आरोप है कि इससे गुस्साए पुलिसकर्मी 28 नवंबर को उसके बड़े पुत्र अतुल को उठाकर ले गए और उसे थर्ड डिग्री की यातनाएं देकर छोड़ा। इससे पीड़ित के परिवार में दहशत के माहौल में है। पीड़ित ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। एसपी के आदेश पर सीओ ने मामले की जांच शुरू करते, रविवार को पीड़ित के बयान दर्ज कराए हैं।
पुलिस अधीक्षक के आदेश पर मामले की जांच की जा रही है, जल्द ही जांच रिपोर्ट एसपी को सौंप दी जाएगी। पुलिस अधीक्षक के स्तर से ही कार्रवाई होनी है।
-- अनीता चौहान, सीओ पिलखुवा।