फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   leapord seen in paswada

Hapur News: पसवाड़ा के जंगल में दिखाई दिया तेंदुआ

Fri, 13 Sep 2024 10:53 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 13 Sep 2024 10:53 PM IST
विज्ञापन
leapord seen in paswada
गढ़मुक्तेश्वर। तहसील क्षेत्र में तेंदुए का आतंक बना हुआ है। ग्रामीणों को अब तेंदुआ पसवाड़ा के जंगल में दिखाई दिया है। सूचना पर पुलिस ने वन विभाग को जानकारी दी।
विज्ञापन


पिछले 20 दिन से तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांवों के जंगलों में तेंदुए की चहलकदमी ने किसानों की नींद उड़ाई हुई है। नवादा खुर्द, कुलपुर, नवादा, बहादुरगढ़ सेहल के बाद तेंदुए ने पसवाड़ा के जंगल में चहलकदमी की है। तेंदुए के दिखाई देने के बाद ग्रामीण दहशत में हैं। मामले की जानकारी बहादुरगढ़ पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच करते हुए वन विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया। जिसके बाद वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। जिन्होंने पंजों के निशान लेते हुए आसपास के जंगल में कांबिंग भी की।
विज्ञापन


कोट -

नवादा और आलमनगर में पिंजरे लगाए हुए हैं। इसके अलावा नाइट विजन कैमरों और द्रोण के माध्यम से तेंदुए की तलाश कराई जा रही है। लेकिन बारिश के कारण अभियान में दिक्कत आ रही है। ग्रामीणों और किसानों से अनुरोध है कि जब तक तेंदुआ पकड़ नहीं जाता, अकेले जंगल में जाने से बचे। - करन सिंह, वन क्षेत्राधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed