फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   leapoprd attack on a boy

Hapur News: हरनाथपुर कोटा में तेंदुए ने युवक पर किया हमला

Wed, 14 Jan 2026 10:48 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 14 Jan 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
leapoprd attack on a boy
कुचेसर चौपला। बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के हरनाथपुर कोटा में बुधवार सुबह तेंदुए ने गांव के युवक पर हमला कर घायल कर दिया। युवक ने फावड़े से वार करके अपनी जान बचाई। सूचना पर पहुंचे ग्रामीणों और वन विभाग की टीम ने खेत को घेर लिया। देर शाम तक वन विभाग की टीम गन्ने के खेत के चारों तरफ जाल लगाकर तेंदुए की तलाश में जुटी रही।
विज्ञापन

गांव हरनाथपुर कोटा निवासी विमल कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब नौ बजे वह सिंचाई के लिए खेतों पर जा रहा था। इसी दौरान गांव निवासी तेजपाल चौधरी के खेतों के पास अचानक एक तेंदुए ने उसपर हमला कर दिया । युवक के हाथ में फावड़ा था जिससे उसने तेंदुए पर वार कर दिया। फावड़े पर तेंदुए के दांतों के निशान साफ देखे जा सकते थे। उसके वार से तेंदुआ कूदकर गन्ने के खेतों में घुस गया। वहीं युवक ने भागकर ग्रामीणों और आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी । मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने डायल 112 पर बाबूगढ़ पुलिस को जानकारी दी। वहीं ग्रामीणों ने वन विभाग को भी सूचना दे दी।
विज्ञापन


वन निरीक्षक मुकेश कंडपाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे। गढ़मुक्तेश्वर और मेरठ से भी टीम को बुलवाया गया। देर शाम तक टीम तेंदुए की तलाश में जुटी रही, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। मुकेश कंडपाल ने बताया के तेंदुए को पकड़ने के लिए खेत के चारों तरफ जाल लगाया गया है। फिलहाल वह टीम को दिखाई नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed