{"_id":"64bc0373f36fcb1ee6001897","slug":"leakage-in-new-overhead-tank-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1332-2023-07-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ढाई करोड़ से बनी टंकी मेें दरार, भरते ही निकली पानी की धार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ढाई करोड़ से बनी टंकी मेें दरार, भरते ही निकली पानी की धार
Sat, 22 Jul 2023 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 22 Jul 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। जल निगम द्वारा हर घर जल योजना के तहत गांवों में ओवरहेड टैंकों का निर्माण कराया जा रहा है। जिले के लिए भी करोड़ों रुपये का बजट जारी हो चुका है। लेकिन योजना के तहत हो रहे निर्माण में घपले और भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं। गांव वझीलपुर में नवनिर्मित ऐसी ही पानी की टंकी में पानी भरा गया तो कई जगह से रिसाव हो गया। मामले की शिकायत ग्रामीणों द्वारा फोन पर अधिकारियों से की गई है। उन्होंने निर्माण कार्य की जांच की मांग की है।
गांव वझीलपुर में टंकी का निर्माण करोड़ ढाई करोड़ की लागत से हाल ही में पूरा हुआ है। अभी टंकी को हैंडओवर नहीं किया गया है। ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार को पानी की टंकी में पहली बार पानी भरा गया था। लेकिन जैसे ही पानी टैंक में पहुंचा तो इसमें कई स्थानों से रिसाव शुरू हो गया। टंकी में कई स्थानों पर दरार पड़ने के कारण पानी बहता देख ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और उसका वीडियो बना लिया। वीडियो को वायरल भी कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि इसकी शिकायत जल निगम के अधिकारियों से की गई तो उन्होंने कोई स्पष्ट जवाब नहीं किया गया, जिसके बाद प्रशासनिक अधिकारियों से शिकायत की गई।
पाइप लाइन बिछाने के लिए उखाड़ दिए रास्ते
ग्रामीणों का आरोप है कि ओवरहैड के कारण जल निगम के कर्मचारियों ने पूरे गांव की सड़कों को खोदकर डाल दिया था। अब कार्य पूरा हो चुका है, लेकिन गांव के गड्ढे जस के तस पड़े हुए हैं। इन गड्ढों को गांव प्रधान द्वारा ही अपने स्तर से कुछ कंकरीट आदि डालकर भरने का प्रयास किया गया है। लेकिन सही तरह से गड्ढे न भरने से इनसे दुर्घटनाएं हो रही हैं।
विज्ञापन
पाइप टूटने से लीक हुआ पानी-
ओवरहैड टैंक का निर्माण अभी पूरा हुआ है, लेकिन इसकी टेस्टिंग की जा रही है। वझीलपुर में पानी की टंकी में किसी प्रकार की दरार नहीं है। कुछ बच्चों ने टंकी में जाने वाले पाइप को तोड़ दिया था, उसके कारण पानी बह रहा था। फिलहाल टैंक को हैंडओवर भी नहीं किया गया है।
मामले की कराई जाएगी जांच-
टंकी के निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ है, इसकी गुणवत्ता बेहद निम्न है। मामले की शिकायत उच्चाधिकारियों से कराकर जांच कराई जाएगी और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होने तक ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे।-ज्ञानेंद्र त्यागी, ग्रामवासी व जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय सैनिक संस्था।-फोटो- २५
-- -
अधिकारी नहीं दे रहे स्पष्ट जवाब-
मामले को लेकर जल निगम के अधिकारी स्पष्ट जवाब नहीं दे रहे हैं। टंकी के निर्माण में लापरवाही बरतने के साथ गांव के रास्तों को उखाड़कर छोड़ दिया गया है। मामले का संज्ञान लेते हुए प्रशासनिक अधिकारियों को कार्रवाई करनी चाहिए।-श्याम किशोर त्यागी, ग्रामवासी।-फोटो-२६