{"_id":"57e7e0ec4f1c1bf50a573c12","slug":"lay-siege-to-the-assembly-yesterday-workers","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल विधानसभा का घेराव करेंगी कार्यकत्रियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल विधानसभा का घेराव करेंगी कार्यकत्रियां
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 26 Sep 2016 12:15 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां मंगलवार को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए कार्यकत्रियां सोमवार को बड़ी संख्या में लखनऊ के लिए कूच करेंगी। हालांकि रविवार को कार्यकत्रियों ने धरना जारी रखते हुए पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार किया।
विज्ञापन
आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष लवकेश त्यागी ने कहा कि आंगनबाड़ी कार्यकत्री पिछले कई दिनों से मांगों को लेकर धरना पर हैं, लेकिन सरकार उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं ले रही है।
विज्ञापन
इसके विरोध में उन्होंने रविवार को पोलियो कार्यक्रम का बहिष्कार कर नगर पालिका स्थित धरना स्थल पर धरना जारी रखा। उन्होंने कहा कि कार्यकत्रियां मंगलवार को लखनऊ में विधानसभा का घेराव करेंगी। उन्होंने कार्यकत्रियों से अधिक से अधिक संख्या में लखनऊ पहुंचने का आह्वान किया।
विज्ञापन
उधर, अखिल भारतीय आंगनबाड़ी कर्मचारी महासभा के जिलाध्यक्ष अमर सिंह गहलौत ने कहा कि हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी आंगनबाड़ियों को राज्य कर्मचारी का दर्जा नहीं मिल सका है और न ही उनका मानदेय बढ़ाया गया है। इस मौके पर मोनिका, रंजना, राजकुमारी, मायापाल, सावित्री, निर्मला देवी, दीपाली, भगवान देवी आदि मौजूद रहीं।