फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lawyers protest today

Hapur News: मुकदमा दर्ज करने के विरोध में आज तहसील चौपला जाम करेंगे वकील

Mon, 28 Aug 2023 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 28 Aug 2023 10:35 PM IST
विज्ञापन
lawyers protest today
हापुड़। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने वकील व उसके पिता के खिलाफ फर्जी मुकदमा दर्ज होने के विरोध में न्यायिक कार्य नहीं किया। मुकदमा वापस न लेने पर मंगलवार को तहसील चौराहा पर जाम लगाने की चेतावनी दी है। जिसको लेकर अधिवक्ताओं ने सीओ को ज्ञापन भी दिया है।
विज्ञापन

महिला अधिवक्ता व सिपाही के बीच तीन दिन पहले हुआ विवाद काफी बढ़ गया है। जिसके चलते अधिवक्ता पुलिस महकमे के खिलाफ लामबंद हो गए। अधिवक्ताओं ने सोमवार को हड़ताल कर पुलिस की कार्यप्रणाली का कड़ा विरोध किया। इतना ही नहीं अधिवक्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर एसपी के लिए सीओ को ज्ञापन भी सौंपा। जिसमें स्पष्ट कहा गया कि उनकी मांगों को नहीं माना गया तो अधिवक्ता बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं रहेंगे। हापुड़ के अधिवक्ताओं की बैठक में गाजियाबाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
विज्ञापन


एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक व सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि एक सिपाही द्वारा महिला अधिवक्ता प्रिंयका त्यागी के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। इसके बाद भी पुलिस ने उल्टा अधिवक्ता प्रियंका व उसके पिता के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। इतना ही नहीं थानाध्यक्ष द्वारा वकीलों के विरुद्ध अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया गया। महिला अधिवक्ता व उसके पिता पर दर्ज किए गए मुकदमे को तुरंत वापस लेने और सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाए। वहीं, थानाध्यक्ष को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाए। उनकी मांगों को शीघ्र पूरा नहीं किया गया तो अधिवक्ता मंगलवार को तहसील चौराहे को जाम करेंगे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के सम्मान से किसी भी सूरत में समझौता नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed