{"_id":"641dd7aa8afeb7ba5505e844","slug":"lawyer-protest-hapur-news-c-30-1-60459-2023-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों का कचहरी में प्रवेश किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: अधिवक्ताओं ने पुलिसकर्मियों का कचहरी में प्रवेश किया बंद
विज्ञापन
हापुड़। बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने महिला वकील मोनिका सिद्धू के साथ पुलिस द्वारा की गई अभद्रता व मारपीट के विरोध में शुक्रवार को भी जमकर हंगामा किया। अधिवक्ताओं ने कचहरी के मुख्य गेट पर जमकर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने पुलिस को कचहरी में प्रवेश नहीं करने दिया। आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज होने तक आंदोलन जारी रखने की बात पर अड़ रहे।
शुक्रवार सुबह दस बजे बड़ी संख्या में अधिवक्ता कचहरी के मुख्य गेट पर पहुंच गए। जहां उन्होंने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर किया। अधिवक्ताओं ने कचहरी में पुलिस का प्रवेश बंद कर दिया। इतना ही नहीं जेल से विभिन्न मुकदमों के अभियुक्तों को लेकर कचहरी आई पुलिस के वाहनों को भी प्रवेश नहीं होने दिया। जिसके चलते पुलिस अभियुक्तों को वाहन में लेकर कचहरी के मुख्य गेट से वापस लौट गई।
एसोसिएशन के अध्यक्ष ऐनुल हक व सचिव नरेंद्र शर्मा ने बताया कि गांव मुरादपुर निजमासर निवासी अधिवक्ता मोनिका सिद्धू के घर पर हरियाणा पुलिस ने 18 मार्च को पहुंचकर उनके साथ अभद्र व्यवहार, अश्लील हरकत व पिटाई की। हापुड़ देहात पुलिस ने हरियाणा पुलिस के खिलाफ मुकदमा लिखने के बजाय उल्टे अधिवक्ता मोनिका व उसके परिजनों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया। घटना को लेकर अधिवक्ताओं में भारी रोष था। उन्होंने कहा कि शनिवार को भी अधिवक्ता हड़ताल पर रहेंगे और पुलिसकर्मियों का कचहरी में प्रवेश बंद रखेंगे। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन आरोपी पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने व अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज मुकदमा समाप्त होने तक जारी रहेगा।
विज्ञापन
इस अवसर पर अजीत चौधरी, किरन देवी, प्रवीन कुमार, विनोद कुमार, देवेंद्र खरे, अंकुर त्यागी, अमरेश कुमार, अमित कुमार, हर्षित जिंदल, सतेश्वर दयाल त्यागी, रविंद्र निमेष, अंकुर शर्मा, भोपाल शिशौदिया, अनिल आजाद, उपस्थित थे।
कचहरी स्थित चौकी भी रही पुलिस विहीन
अधिवक्ताओं द्वारा पुलिस को कचहरी में प्रवेश नहीं करने दिया। इस दौरान कचहरी में प्रवेश को लेकर कई पुलिस कर्मियों से अधिवक्ताओं की कड़ी नोकझोंक भी हुई। लेकिन अधिवक्ताओं ने किसी भी पुलिसकर्मी में कचहरी में प्रवेश नहीं करने दिया। ऐसा होने से कचहरी में स्थित पुलिस चौकी भी पूरे दिन पुलिस कर्मियों से विहीन रही। कचहरी के मुख्य गेट पर बना चेंकिग कक्ष भी पूरे दिन खाली पड़ा रहा है।