फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   land of army matter highcourt give notice

Hapur News: सेना के पड़ाव की भूमि का मामला पहुंचा हाईकोर्ट

Fri, 14 Apr 2023 10:52 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 14 Apr 2023 10:52 PM IST
विज्ञापन
land of army matter highcourt give notice
हापुड़। फ्री गंज रोड पर सेना के पड़ाव की भूमि के मामले में एक पक्ष ने हाईकोर्ट में अपील की है। जिसको लेकर हाईकोर्ट ने नगर कोतवाल को उक्त मामले में जवाब/आपत्ति दाखिल करने के आदेश किए हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता अनिल आजाद ने बताया कि फ्री गंज रोड पर सेना के पड़ाव की भूमि है। कुछ भूमाफियाओं ने अरबों रुपये की सेना की पड़ाव की भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। जिसको लेकर उन्होंने अधिवक्ताओं के एक प्रतिनिधि मंडल के साथ वर्ष 2017 में तत्कालीन मंडल आयुक्त से शिकायत की थी। जिसको मंडलायुक्त ने गंभीरता से लिया और मामले की जांच तत्कालीन जिलाधिकारी अनिल ढींगरा को करने के निर्देश दिए। मामले की जांच तत्कालीन एसडीएम ने की और सेना की पड़ाव की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा अवैध कब्जे पाए गए। जिसके बाद प्रशासन ने उक्त भूमि को कब्जा मुक्त कराया। उन्होंने बताया कि उक्त भूमि पर दोबारा से कब्जा न हो। इसको लेकर उन्होंने एक वाद एसडीएम न्यायालय में दायर किया। जिसमें एसडीएम ने उक्त भूमि को नगर कोतवाल की अभिरक्षा में देने के आदेश किए। तब से उक्त भूमि नगर कोतवाल की अभिरक्षा में है। विपक्षी पक्ष ने इस आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट में अपील की है। जिसको लेकर हाईकोर्ट ने नगर कोतवाल को उक्त मामले में जवाब/आपत्ति दाखिल करने के आदेश किए है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अनिल आजाद ने कहा कि सेना के पड़ाव की अरबों रुपये की भूमि को प्रशासन द्वारा कड़े प्रयास कर अवैध कब्जों से मुक्त कराया था। उक्त भूमि पर दोबादा से अवैध कब्जे न हो। इसलिए प्रशासन हाईकोर्ट में मामले को लेकर मजबूती से पैरवी करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed