{"_id":"684479962ff5e819e1092d57","slug":"lady-throw-from-car-hapur-news-c-306-1-gha1001-115239-2025-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दहेज में 20 लाख न देने पर गर्भवती को चलती कार से फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दहेज में 20 लाख न देने पर गर्भवती को चलती कार से फेंका
Sat, 07 Jun 2025 11:10 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 07 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
गढ़मुक्तेश्वर। बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र के गांव आलमनगर निवासी गर्भवती महिला की दहेज में 20 लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने पिटाई की। वहीं, आरोपी उन्हें मायके के निकट चलती कार से फेंककर भाग गए। महिला की तहरीर पर रिपोर्ट दर्जकर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
गांव आलमनगर निवासी अलका ने दी तहरीर में बताया कि उनकी शादी वर्ष 2022 में जनपद मेरठ के मवाना थाना क्षेत्र के गांव ततीना निवासी यशवीर सिंह से हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से ही पति और ससुराल पक्ष के लोगों ने दुकान खोलने के लिए 20 लाख रुपये की मांग करना शुरू कर दिया। उन्होंने ससुराल पक्ष के लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ। जिसके बाद भाई व मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पहुंचकर गांव के प्रबुद्ध लोगों को साथ लेकर पति व अन्य लोगों को समझाया, लेकिन उन्होंने उनकी भी बात नहीं मानी। इस दौरान वह गर्भवती हो गई, तो ससुराल पक्ष के लोगों का उत्पीड़न और बढ़ गया। इतना ही नहीं पिटाई कर आरोपियों ने जबरन उन्हें कार में बैठा लिया और पिटाई करते हुए मायके तक ले आए। जिसके बाद चलती कार से ही गांव के बाहर फेंक कर वहां से भाग गए। पीड़िता ने बताया कि उनके परिजनों ने कई बार पति व ससुरालियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन वह बिना 20 लाख रुपये लिए लौटने पर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। सीओ वरूण मिश्रा ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट व अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।