फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   lady misguide police

Hapur News: महिला ने रची थी लूट की झूठी कहानी

Fri, 11 Aug 2023 11:00 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 11 Aug 2023 11:00 PM IST
विज्ञापन
lady misguide police
गढ़मुक्तेश्वर। कोतवाली क्षेत्र के गांव बागड़पुर में आबादी के बीच हुई लूट की घटना का मामला झूठा निकला। पुलिस ने 24 घंटे में मामले का खुलासा कर दिया। पुलिस ने पूछताछ के दौरान लूट की सूचना देने वाली महिला से सारी बातें उगलवा ली, जिसमें महिला ने बताया कि उसने गहने और नकदी लेने के लिए परिजनों के कहने पर झूठी लूट की सूचना दी थी।
विज्ञापन


सीओ आशुतोष शिवम ने बताया कि बृहस्पतिवार की दोपहर को बागड़पुर निवासी अरुण की पत्नी नीलम ने सूचना दी थी। जिसने बताया था कि उसके घर में बदमाश घुसे थे और आंखों पर पट्टी बांधकर बेड में बंद कर दिया। बदमाश घर में रखी तीन लाख की नकदी और जेवर लूट कर ले गए थे। सीओ ने बताया कि सूचना मिलते ही कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सोमवीर सिंह ने जांच शुरु कर दी। जिसमें प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध नजर आया। सीओ ने बताया कि शुक्रवार को पुलिस द्वारा पूछताछ किए जाने पर नीलम ने बताया कि उसने परिजनों के कहने पर झूठी लूट की कहानी बनाई थी। जिससे लूटी गई तीन लाख की नकदी और जेवर उसको मिल जाए। सीओ ने बताया कि जांच में लूट की घटना को झूठ पाया। सीओ ने बताया कि महिला द्वारा बताई गई लूट की वस्तुएं उसके पास से ही बरामद की गई हैं। सीओ ने बताया कि महिला और उसके परिजनों को भविष्य के लिए कड़ी हिदायत देकर छोड़ दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed