{"_id":"673b69755ac8586b110f0509","slug":"lady-died-in-unconditional-situation-hapur-news-c-135-1-hpr1001-117105-2024-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: संदिग्ध परिस्थिति में विवाहिता की मौत, मायके पक्ष ने किया हंगामा
Mon, 18 Nov 2024 09:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 18 Nov 2024 09:51 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के गांव उबारपुर में विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। इस दौरान मायके पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जिला गाजियाबाद के नंदग्राम निवासी शहीद ने अपनी पुत्री याहा की शादी पांच माह पहले गांव उबारपुर निवासी राशिद से की थी। जबकि उनकी बड़ी पुत्री यमसी की शादी वर्ष 2012 में राशिद के बड़े भाई शाहिद के साथ हुई थी। बताया जा रहा है कि रविवार की रात याहा ने अपने पिता शहीद को फोन कर घर में झगड़े की सूचना दी थी। इस पर शहीद ने सोमवार की सुबह याहा की ससुराल में आने की बात कही थी। लेकिन सोमवार की सुबह याहा का शव कमरे में फंदे पर लटका मिला।
ससुराल पक्ष के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस व याहा के मायके वालों को दी। सूचना पर सीओ अनीता चौहान, थाना प्रभारी निरीक्षक आशीष कुमार फोरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्य एकत्र किए। इसी बीच याहा के मायके वाले भी यहां पहुंच गए। उन्होंने ससुराल पक्ष पर दहेज हत्या का आरोप लगाता हुए जमकर हंगामा किया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि विवाहिता के मायके वालों की तरफ से अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर संबंधित धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।