{"_id":"67b75cb80a37d2fb5d0f6c78","slug":"lady-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-120628-2025-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किठौर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किठौर मार्ग पर ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से महिला की मौत
Thu, 20 Feb 2025 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Thu, 20 Feb 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव श्यामपुर जट्ट के पास किठौर मार्ग पर तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली ने गोबर डालने जा रही गांव निवासी शमशीदा (50) को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना पर सैंकड़ों की संख्या में ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। पुलिस ने ट्र्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया, वहां, ट्रैक्टर चालक हादसे के बाद मौके से भाग गया।
गांव श्यामपुर निवासी शमशीदा बृहस्पतिवार की सुबह घर से गोबर डालने जा रही थी। किठौर मार्ग पर पहुंचने पर तेज रफ्तार अनियंत्रित टाइल्स से लदी ट्रैक्टर- ट्रॉली ने उनमें टक्कर मार दी। इसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा देख सैकड़ों ग्रामीण घटनास्थल पर एकत्र हो गए। दुर्घटना की सूचना पर थाना प्रभारी विजय कुमार गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शिनाख्त होने के बाद पुलिस ने मृतका के परिजनों को हादसे की सूचना दी। मृतका के पति जाकिर ने बताया कि उनकी पांच पुत्री शायशा, शाइजदा, अल्फिया, साहिबा व महक और दो पुत्र आसिफ व आमिर हैं। इनमें से दो पुत्रियों की शादी हो चुकी है।
सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।