Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ladies protest for power cut

Hapur News: बिजली संकट पर हंगामा, महिलाओं ने काटी एसई कार्यालय की बिजली

Tue, 27 May 2025 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 27 May 2025 10:25 PM IST
विज्ञापन
ladies protest for power cut
हापुड़। वैशाली कॉलोनी में बिजली संकट पर मंगलवार को महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। महिलाओं ने अधीक्षण अभियंता कार्यालय पर जमकर हंगामा करते हुए कार्यालय की सप्लाई भी काट दी। अधिकारी महिलाओं को समझाते रहे, लेकिन वह आपूर्ति बहाल कराने की मांग पर अड़ी रहीं।
विज्ञापन

वैशाली कॉलोनी को 400 केवी के ट्रांसफार्मर से आपूर्ति दी जा रही है, जो लोड के अनुसार पर्याप्त नहीं है। अधिकांश घरों को लो वोल्टेज मिल रहे हैं। ट्रांसफार्मर भी बार-बार ट्रिप कर जाता है। एक सप्ताह पहले भी लोगों ने एसई कार्यालय और डीएम आवास का घेराव किया था।
विज्ञापन


अधिकारियों ने आश्वासन दिया था कि कॉलोनी के लिए 400 केवी का ट्रांसफार्मर स्वीकृत हो गया है। स्थानीय लोग थोड़ी जगह दिलाने में सहयोग करें। लेकिन, जगह नहीं मिल पाने की वजह से ट्रांसफार्मर नहीं लगाया जा सका। मंगलवार को फिर से लोग अधीक्षण अभियंता कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अधिकारियों ने महिलाओं से थोड़ी जगह दिलाने में सहयोग की बात कही, साथ ही बताया कि कॉलोनी के लिए 400 केवी क्षमता का एक अतिरिक्त ट्रांसफार्मर स्वीकृत हो चुका है। लेकिन महिलाएं अधिकारियों से खुद ही जगह की व्यवस्था कर, उन्हें सप्लाई देने की मांग पर अड़ गईं। इतना ही नहीं अधीक्षण अभियंता कार्यालय की बिजली भी काट दी गई। काफी देर तक महिलाएं प्रदर्शन करती रहीं। किसी तरह अधिकारियों ने समझाकर उन्हें वापस भेजा।



आंधी में गिरे खंभे नहीं हुए ठीक

आंधी और बारिश में पिछले दिनों जगह-जगह गिरे बिजली के खंभे अभी तक ठीक नहीं हो सके हैं। फ्रीगंज रोड स्थित रेलवे पार्क के बराबर वाले रास्ते पर दो खंभे पड़े हैं, जो कभी भी हादसे का कारण बन सकते हैं। इसके लिए जंगलों के फीडर सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।



कोट -

वैशाली कॉलोनी के लिए ट्रांसफार्मर स्वीकृत हो चुका है। ट्रांसफार्मर लगाने के लिए जगह नहीं मिल पा रही है, स्थानीय लोगों से जगह दिलाने की अपील की गई। पहले 250 केवी का ट्रांसफार्मर लगा था, जिसे बढ़ाकर अब 400 केवी करा दिया गया। 400केवी क्षमता का एक और ट्रांसफार्मर कॉलोनी में लगवाया जाएगा।--एसके अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed