फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ladies protest for liquor shop

Hapur News: शराब की दुकान बंद कराने के लिए महिलाओं ने किया हंगामा

Thu, 20 Feb 2025 10:17 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Thu, 20 Feb 2025 10:17 PM IST
विज्ञापन
ladies protest for liquor shop
हापुड़। थाना देहात क्षेत्र के गढ़ रोड स्थित रेलवे फाटक के पास महिलाओं ने शराब की दुकान को बंद कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। हंगामे की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक व महिला थाना प्रभारी निरीक्षक मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महिलाओं को शांत कराकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन


गढ़ रोड स्थित रेलवे फाटक के पास शराब की दुकानें हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर बाद सैंकड़ों महिलाएं यहां पहुंची। महिलाओं ने शराब की दुकान बंद कराने की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया। लगभग एक घंटे तक हंगामा होता रहा। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक सुरेश कुमार, महिला थाना प्रभारी निरीक्षक अरुणा राय, अयोध्यापुरी चौकी प्रभारी अजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


इस दौरान महिलाएं ठेके से निकलने वाले लोगों पर महिलाओं को तंग करने का आरोप लगा रही थी। इस दौरान एक व्यक्ति के बीच में बोलने पर महिलाओं ने उसे आड़े हाथों ले लिया। पुलिस ने उसे बमुश्किल निकालकर बचाया। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद महिलाओं को शांत कराकर उन्हें वापस भेजा। सीओ जितेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा महिलाओं को शांत कराकर घर भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed