फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Labourer died after falling from fifth floor of an under construction building in hapur

Hapur: निर्माणाधीन इमारत की पांचवी मंजिल से गिरकर मजदूर की मौत, साथी की हालत गंभीर; चंडीगढ़ में कर रहे थे काम

Sun, 09 Nov 2025 09:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिंभावली (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Sun, 09 Nov 2025 09:41 PM IST
सार

किसी कारण से दोनों इमारत से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत ही वहां के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने टिंकू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुनील की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Labourer died after falling from fifth floor of an under construction building in hapur
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ थाना क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी टिंकू (करीब 35 वर्ष) की चंडीगढ़ में निर्माणाधीन इमारत में काम करने के दौरान पांचवी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। वहीं, उनके साथ ही काम कर रहा दूसरा श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना के बाद परिजन शव को लेने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन


गांव निवासी रामेश्वर के बेटे टिंकू अपने साथी सुनील निवासी गांव नवादा के साथ हरियाणा व पंजाब की राजधानी चंडीगढ़ में इमारतों पर रंग-रोगन व मजदूरी करने का काम करते थे। दोनों लंबे समय से चंडीगढ़ में रहकर अपना काम कर रहे थे। परिजनों ने बताया कि टिंकू की पत्नी की दो साल पहले मौत हो चुकी है। जिस कारण उनके दोनों बच्चे अपनी दादी के पास गांव में ही रहते हैं।

विज्ञापन

शनिवार की शाम टिंकू और सुनील एक इमारत की पांचवी मंजिल पर काम कर रहे थे। इस किसी कारण से दोनों इमारत से नीचे जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत ही वहां के अस्पताल में उपचार के लिए ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने टिंकू को मृत घोषित कर दिया। वहीं, सुनील की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका उपचार चल रहा है। टिंकू की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। जो मृतक का शव लेने के लिए चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed