फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Lab assistant found absent in CMO's inspection

Hapur News: सीएमओ के निरीक्षण में अनुपस्थित मिले लैब असिस्टेंट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Lab assistant found absent in CMO's inspection
हापुड़। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. वेदप्रकाश ने मंगलवार को जिलेभर में पीएचसी, सीएचसी का निरीक्षण कर व्यवस्था परखी। बहादुरगढ़ पीएचसी के लैब असिस्टेंट निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले। उन्हें नोटिस जारी किया गया है। साथ ही मरीजों से फीडबैक लिया। मंगलवार को सीएमओ ने पीएचसी भैना, पीएचसी बहादुरगढ़, सीएचसी बहादुरगढ़, आयुष्मान आरोग्य मंदिर नानई का निरीक्षण किया। इस दौरान अस्पतालों में साफ-सफाई को लेकर कर्मचारियों को फटकार लगाई। ओपीडी में उपचार सेवा का जायजा लिया। सीएचसी अधीक्षकों को निर्देश दिए कि अब गर्मियों में कूलर, पंखे और स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था में किसी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने फार्मेसी में दवाओं की उपलब्धता को जाना, साथ ही मरीजों से फीडबैक लिया।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. वेदप्रकाश ने बताया कि अस्पतालों का निरीक्षण किया गया है। अधीक्षकों को स्पष्ट आदेश दिए हैं कि वह मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed