{"_id":"57c6ec614f1c1b376e2cb0df","slug":"krishna-festival","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकृष्ण छठी महोत्सव मनाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकृष्ण छठी महोत्सव मनाया
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Wed, 31 Aug 2016 08:10 PM IST
विज्ञापन
श्रीकृष्ण छठी महोत्सव का आयोजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एलएन पब्लिक स्कूल में बुधवार को श्रीकृष्ण छठी महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें स्टूडेंट्स ने श्रीकृष्ण की लीलाओं का मंचन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर पंकज कुमार अग्रवाल, सचिव विनय त्यागी व प्रधानाचार्या आराधना वाजपेयी ने किया।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश में त्यौहारों का विशेष महत्व है। त्यौहार सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं। छठी महोत्सव का पर्व श्रीकृष्ण की स्मृति में उनके किए कार्यो, आदर्शो के प्रति श्रद्धांजली है। श्रीकृष्ण ने सदैव समाज के हित को ऊपर रखा था।
विज्ञापन
कार्यक्रम में मयंक, सिया, जतिन, हया, इफरा, सुहानी आजाद, सुहैल मलिक, जोया, मानसी, पायल, खुशी, रिया, झलक आदि स्टूडेंट्स ने श्रीकृष्ण की लीलाओं के मंचन में विभिन्न पात्रों की भूमिका में प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई।
विज्ञापन
इसके अलावा स्टूडेंट्स ने अनेक सास्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का संचालन अंशिता प्रभाकर, अभय गौतम, प्रियंका शर्मा व राधिका ने संयुक्त रूप से किया।
इस मौके पर मेघा शर्मा, नीरज भटनागर, रिंकी शर्मा, यक्षवीर तोमर, योगेन्द्रपाल सिरोही, निशांत शर्मा आदि शिक्षकों का सहयोग रहा।