{"_id":"587e33f14f1c1b3503effcb0","slug":"kindled-against-killing-doctor","type":"story","status":"publish","title_hn":"इलाहाबाद में साथी की हत्या पर भड़के चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इलाहाबाद में साथी की हत्या पर भड़के चिकित्सक
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 17 Jan 2017 09:35 PM IST
विज्ञापन
हत्या पर भड़के चिकित्सक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इलाहाबाद में हमला कर डॉक्टर की हत्या के विरोध में आईएमए के आह्वान पर मंगलवार को चिकित्सकों ने दो घंटे हड़ताल रखी। इसकी घोर निंदा की गई है। मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की गई है।
विज्ञापन
जल्द कार्रवाई न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। आईएमए के जिलाध्यक्ष डा. सुनील शर्मा ने बताया कि कुछ समय से चिकित्सकों पर लगातार हमले हो रहे हैं। अब इलाहाबाद में डा.एके बंसल की अस्पताल में ही गोली मारकर हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
इसकी आईएमए निंदा करता है। हमलों के कारण चिकित्सक परेशान हैं और उन्हें मरीजों का इलाज करने में कठिनाई महसूस हो रही है। सरकार को चिकित्सकों की सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए और डा.एके बंसल की हत्यारोपियों को जल्द गिरफ्तार कराना चाहिए।
विज्ञापन
विरोध में चिकित्सकों ने दो घंटे हड़ताल रखी। हालांकि मरीजों को इलाज में कोई परेशानी नहीं हुई। इस संबंध में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन उप जिलाधिकारी को सौंपकर आरोपियों के खिलाफ मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट लगाए जाने की मांग की है। जल्द कार्रवाई न होने पर उन्होंने आंदोलन की चेतावनी दी है।
इस मौके पर डा.आनंद प्रकाश, डा.सुरेंद्र सिंह, डा.जेए खान, डा.जेपी अग्रवाल, श्याम कुमार, वीपी अग्रवाल, मनोज जैन, दुष्यंत बंसल, शिवकुमार, मंजुला शर्मा, डा. वीके थरथर्रानी, पराग शर्मा, विमलेश शर्मा, अंजना सक्सैना, योगेश गोयल आदि चिकित्सक मौजूद रहे।