{"_id":"654e5a0021c957fea60d5f56","slug":"kidnap-of-mother-and-child-hapur-news-c-135-1-hpr1001-4773-2023-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: मां-बेटी के अपहरण में मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: मां-बेटी के अपहरण में मुकदमा दर्ज
Fri, 10 Nov 2023 09:57 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 10 Nov 2023 09:57 PM IST
विज्ञापन
धौलाना। कपूरपुर थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर बुलंदशहर जनपद के गांव सोधा हबीबपुर निवासी युवक के खिलाफ मां-बेटी के अपहरण करने, दुष्कर्म और धमकी के मामले में मुकदमा दर्ज किया है।
पीड़ित ने बताया कि दीपक पुत्र राकेश निवासी ग्राम सोधा हबीबपुर जिला बुलंदशहर की गांव में ही रिश्तेदारी है। आरोपी युवक पड़ोस में रिश्तेदारी होने के कारण उसके घर आता जाता था। जिसके कारण वह उसकी पत्नी और नाबालिग बेटी को बहला फुसलाकर कर धोखे से ले गया। उसके खिलाफ थाना कपूरपुर में तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। पुलिस द्वारा उचित कार्रवाई नहीं करने पर कोर्ट की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर आरोपी दीपक के खिलाफ रिपोर्ट की गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह का कहना है कि इस मामले में पूर्व में भी मुकदमा दर्ज है । कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस जांच कर आवश्यक कार्रवाई कर रही है।