{"_id":"64c3f0b57d4477c7e309d3d5","slug":"kidnap-of-a-girl-on-haighway-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1542-2023-07-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: किशोरी के अपहरण का प्रयास, चलते ऑटो से कूदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: किशोरी के अपहरण का प्रयास, चलते ऑटो से कूदी
Fri, 28 Jul 2023 10:15 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Fri, 28 Jul 2023 10:15 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। देहात थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऑटो में सवार होकर हापुड़ आ रही एक किशोरी का चालक ने अपहरण का प्रयास किया। ततारपुर बाईपास के पास गढ़ रोड पर किशोरी ऑटो से कूद गई। मौके पर मौजूद लोगों ने चालक को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
देहात थाना प्रभारी आशीष कुमार ने बताया कि बाबूगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी पिता के डांटने पर नाराज होकर घर से हापुड़ आ रही थी। बाबूगढ़ से वह ऑटो में ततारपुर मोड़ तक आने के लिए बैठी। लेकिन चालक ने ततारपुर मोड़ पर ऑटो न रोककर सीएनजी भरवाने की बात कहते हुए हापुड़ की ओर दौड़ा दिया। किशोरी शोर मचाते हुए ऑटो से कूद गई। इस दौरान वह मामूली रूप से घायल हो गई। उन्होंने बताया कि किशोरी के माता-पिता सूचना पर थाने पहुंचे। चालक से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।