{"_id":"6ae7878018a3afc5c80abfe3","slug":"kartik-purnima-fair-hapur-news-c-306-1-gha1001-124592-2026-11-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्तिक पूर्णिमा मेला : गंगा की रेती में बसने लगी तंबूनगरी, 14 घाटों का होगा निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्तिक पूर्णिमा मेला : गंगा की रेती में बसने लगी तंबूनगरी, 14 घाटों का होगा निर्माण
विज्ञापन
कार्तिक पूर्णिमा मेला स्थल पर बनने लगी तंबू नगरी। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेले को लेकर गंगा की रेतीली जमीन पर तंबूनगरी बसने लगी है। मेला स्थल पर तैयारियों ने तेजी पकड़ ली है। जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों ने मौके पर डेरा डाल दिया है। मेले में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अस्थायी निर्माण कार्य तेजी से कराए जा रहे हैं।
सदर क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था के लिए भी काम शुरू कर दिया गया है। दिवाली से पहले ही मेले में दुकानें लगाने वाले कारोबारियों का आगमन शुरू हो गया है। रेतीले मैदान में जगह चिह्नित कर कारोबारी अपनी दुकानें और प्रतिष्ठान लगाने की तैयारी में जुटे हैं। धीरे-धीरे मेला स्थल पर रौनक बढ़ने लगी है। इस बार श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को देखते हुए गंगा किनारे 14 घाट तैयार कराए जाएंगे, जिससे श्रद्धालुओं को स्नान के लिए पर्याप्त स्थान मिल सके। वहीं, प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए अस्थायी थानों का निर्माण भी शुरू करा दिया है।
सदर क्षेत्र में शुरू हुई रोशनी की व्यवस्था
मेला स्थल पर सदर क्षेत्र में पथ प्रकाश व्यवस्था को दुरुस्त कराया जा रहा है। इसके लिए अस्थायी बिजली के खंभे और लाइटें लगाने का काम किया जा रहा है। रात के समय श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी न हो और प्रमुख रास्तों पर पर्याप्त रोशनी रहे, इसके लिए व्यवस्था की जा रही है। मेले के दौरान बिजली आपूर्ति बनाए रखना भी अधिकारियों के सामने महत्वपूर्ण चुनौती रहेगी।
विज्ञापन
कारोबारियों के पहुंचने से बढ़ने लगी रौनक
कार्तिक पूर्णिमा मेले में दुकानें लगाने के लिए कारोबारियों का पहुंचना शुरू हो गया है। दिवाली से पहले ही कई व्यापारी मेला स्थल पर अपनी जगह तलाशने और प्रतिष्ठान लगाने की तैयारी में जुट गए हैं। खानपान, घरेलू सामान और अन्य जरूरतों से जुड़ी दुकानें मेले की प्रमुख आकर्षण रहेंगी। कारोबारियों के आगमन से गंगा की रेती में बसने वाली अस्थायी नगरी का स्वरूप धीरे-धीरे दिखाई देने लगा है।