फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   kartik mela starts

Hapur News: गंगा मैया के जयघोष से मेले का शुभारंभ

Tue, 12 Nov 2024 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 12 Nov 2024 10:34 PM IST
विज्ञापन
kartik mela starts
गढ़मुक्तेश्वर। पतित पावनी मां गंगा के तट पर कार्तिक पूर्णिमा मेले का मंगलवार को शुभारंभ किया गया। शाम करीब 5 बजे फीता काटने के बाद हवन-पूजन और गंगा आरती कर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मंडलायुक्त सेल्वा कुमारी जे, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, सांसद कंवर सिंह तंवर, विधायक हरेंद्र सिंह तेवतिया, धर्मेश तोमर, पूर्व विधायक कमल सिंह मलिक ने संयुक्त रूप से मेले का शुभारंभ किया। इस दौरान 5100 दीयों से गंगा किनारा जगमगा गया।
विज्ञापन


देवोत्थान एकादशी के पर्व पर कार्तिक पूर्णिमा मेले की विधिवत शुरुआत हो गई। इसके लिए सुबह से ही जिला प्रशासन द्वारा विशेष व्यवस्थाएं की गईं। गंगा किनारे भव्य वेदी बनाई गई। करीब पांच बजे पंडित विनोद शास्त्री, पंडित विवेेक कृष्ण अत्री के अलावा 11 ब्राह्मणों ने वेदी को सजाकर हवन कराया। आधे घंटे तक मंत्रोच्चार से भगवान गणेश, गंगा मैया व विभिन्न देवी-देवताओं का आह्वान करते रहे। हवन में आहुति देकर सभी ने देश की खुशहाली और मेले को सकुशल संपन्न कराने की कामना मां गंगा से की। इस दौरान डीएम प्रेरणा शर्मा, एडीएम संदीप कुमार, एसपी ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनित भटनागर, प्रमोद नागर, एएमए आरती मिश्रा, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेश तोमर, दीपक भाटी, पालिका चेयरमैन राकेश कुमार बजरंगी, सुभाष प्रधान व पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


जनप्रतिनिधियों ने किया प्रदर्शनी का निरीक्षण

मेला क्षेत्र के सदर में लगी कृषि व अन्य विभागों की प्रदर्शनी का जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने निरीक्षण किया, जिन्होंने सभी स्टॉल पर पहुंचकर संबंधित कर्मचारियों से जानकारी ली। वहीं मंडलायुक्त ने अधिकारियों व कर्मचारियों को शासन की योजनाएं सभी लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया। जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर ने कहा कि मेले को हर वर्ष और भी अधिक भव्य बनाने के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है। श्रद्धालुओं को सुविधाएं प्रदान करने की हर संभव कोशिश जारी है, जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed