{"_id":"6afc9fece94536f0ae0079d4","slug":"kartik-mela-hapur-news-c-306-1-gha1004-124830-2026-11-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: गंगा की रेती पर सजा आस्था का महाकुंभ, मुख्य स्नान में उमड़े भक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: गंगा की रेती पर सजा आस्था का महाकुंभ, मुख्य स्नान में उमड़े भक्त
विज्ञापन
गढ़ गंगा मेले का उद्घाटन करते प्रभारी मंत्री केपी मलिक। संवाद
- फोटो : विकास प्राधिकरण कार्यालय में पदभार ग्रहण करतीं, नवागत उपाध्यक्ष। संवाद
गढ़मुक्तेश्वर। गंगा की रेती पर आस्था, श्रद्धा और परंपरा का अनूठा संगम एक बार फिर सज उठा है। कार्तिक पूर्णिमा मेले का मंगलवार को भव्य शुभारंभ हुआ।
प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने विधायक हरेंद्र तेवतिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रेखा नागर, डीएम कविता मीना, सीडीओ श्रुति शर्मा, एसपी मधुबन कुमार सिंह की मौजूदगी में फीता काटकर और गुब्बारे उड़ाकर मेले का उद्घाटन किया।
इसके साथ ही गंगा तट पर लगने वाले ऐतिहासिक मेले में रौनक बढ़ने लगी है। गोपाष्टमी के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पहला मुख्य स्नान किया। इसके साथ ही मेले का औपचारिक शुभारंभ हो गया।
उद्घाटन समारोह में प्रभारी मंत्री केपी मलिक ने कहा कि कार्तिक पूर्णिमा गंगा मेला केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि लाखों लोगों के लिए रोजगार और कारोबार का बड़ा माध्यम भी है। भाजपा सरकार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ही इस मेले को राजकीय मेले का दर्जा दिया था।
विज्ञापन
अब शासन और प्रशासन के माध्यम से इसे भव्य स्वरूप में आयोजित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाएगा। किसी भी श्रद्धालु को परेशानी न हो, इसके लिए प्रशासन को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
मेले में श्रद्धालुओं के साथ पशु व्यापारियों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। पशु मेले में कारोबारियों की आमद बढ़ने से व्यापारिक गतिविधियां तेज होने की उम्मीद है।
पशुओं की खरीद-फरोख्त से लेकर खानपान, खिलौने, प्रसाद और अन्य दुकानों तक हजारों लोगों का कारोबार मेले से जुड़ा है। गंगा तट पर 17 से 26 नवंबर तक आयोजित होने वाले इस मेले में आने वाले दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ और बढ़ने की संभावना है।