{"_id":"6a666951a8955fbb0f060b2b","slug":"kanwar-yatra-to-be-monitored-by-drones-lakhs-of-shiva-devotees-to-pass-under-the-security-cover-of-ndrf-and-sdrf-hapur-news-c-135-1-hpr1002-145524-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ड्रोन से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की सुरक्षा में गुजरेंगे लाखों शिवभक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ड्रोन से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी, एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की सुरक्षा में गुजरेंगे लाखों शिवभक्त
विज्ञापन
मेरठ रोड पर हरिद्वार से आने वाले शिव भक्तों के लिए कावंड शिविर की हुई तैयारी। संवाद
हापुड़। जिले में कांवड़ यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस बार ड्रोन से कांवड़ यात्रा की निगरानी होगी। शिवभक्तों की सुरक्षा में 2100 पुलिस के जवानों के अलावा एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की कंपनियां मुस्तैद रहेंगी। वाह्य जिलों से भी पुलिस की अतिरिक्त फोर्स मांगी गई है। 812 सीसीटीवी, आईपी कैमरों से चप्पे-चप्पे की निगरानी होगी। गढ़मुक्तेश्वर में स्पेशल थाना बनेगा।
30 जुलाई से जिले में कांवड़ यात्रा शुरू हो जाएगी। ऐसे में डायवर्जन, शिवालयों की सुरक्षा से लेकर अन्य तमाम तैयारियां युद्धस्तर पर चल रही हैं। यात्रा में किसी तरह की उपद्रव या अशांति न हो, इसके लिए पुलिस अपने तीन ड्रोन से हर मार्ग की निगरानी करेगी। साथ ही दो अतिरिक्त ड्रोन भी मांगे गए हैं।
जिले के मुख्य बॉर्डर और चौराहों पर बैरियर लगाकर चैकिंग शुरू कर दी गई है। हापुड़ में आठ शिवालयों पर लाखों शिवभक्त जलाभिषेक करते हैं। ऐसे में व्यवस्था बनाए रखना भी बड़ी चुनौती है। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने शासन में पत्र लिखकर एनडीआरएफ/एसडीआरएफ की कंपनियां मांगी हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा पुलिस की अर्धसैनिक बलों की तीन अन्य कंपनियां भी मांगी गई हैं। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए दो एएसपी, पांच सीओ, 38 निरीक्षक, 350 उप निरीक्षक, 550 मुख्य आरक्षी, 800 आरक्षी, बाढ़ राहत पीएससी की एक कंपनी, पीएससी की एक अन्य कंपनी और एलआईयू पूरी तरह सतर्क रहेंगे।
892 कैमरों से होगी कांवड़ यात्रा की निगरानी
जिलेभर में कांवड़ शिविर, शिवालयों, मुख्य मार्गों पर 892 सीसीटीवी, आईपी कैमरे लगवाए गए हैं। इनसे पूरी यात्रा की निगरानी की जाएगी। साथ ही पांच ड्रोन भी लगातार उड़ान भरेंगे। रात के समय भी गश्ती तेज की जाएगी।
शिवभक्तों के स्वागत में सजने लगा शहर
हापुड़ में मेरठ रोड आवास विकास होते हुए रेलवे पार्क, फ्रीगंज रोड, तहसील चौराहे से होकर शिवभक्त आगामी गंतव्य की ओर बढ़ते हैं। रेलवे पार्क के पास सड़क बदहाल थी, जिसे अब फिर से बनवाया गया है। फ्रीगंज रोड पर भी डिवाइडर पर रंगाई पुताई करा दी गई है। नालों की भी सफाई कराई गई है। इसके अलावा प्रकाश की भी समुचित व्यवस्था की गई है।
सुरक्षा के लिए विभाग किए अलर्ट
डीएम कविता मीना ने ऊर्जा निगम को पोल को पॉलीथीन से कवर्ड करने, सीएमओ को शिविरों में दवाओं की व्यवस्था, नगर पालिका और ब्लॉकों को साफ-सफाई व्यवस्था के कड़े निर्देश दिए हैं।
ब्रजघाट पर सुरक्षा के रहेंगे कड़े इंतजाम
ब्रजघाट पर शिवभक्तों की सुरक्षा के लिए एक थाना खोला गया है। साथ ही दो वॉच टावर, 26 गोताखोर, 350 वालंटियर, 220 सिविल डिफेंस कर्मी, 12 क्यूआरटी लगाए गए हैं।
कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों की सुरक्षा के उचित प्रबंध
जिलाधिकारी कविता मीना का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान जिले में शिवभक्तों को किसी तरह की परेशानी नहीं होगी। व्यवस्था और सुरक्षा को लेकर तमाम तैयारियां की जा रही हैं। संबंधित विभागों को सख्त निर्देश दिए हैं। हम खुद भी तैयारियों का जायजा ले रहे हैं।