फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   kanvad yatra meeting

Hapur News: रूट डायवर्जन का सख्ती से करें पालन - एडीजी

Tue, 01 Jul 2025 10:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 01 Jul 2025 10:34 PM IST
विज्ञापन
kanvad yatra meeting
ब्रजघाट। श्रावण मास की कांवड़ यात्रा को लेकर एडीजी जोन ने मंगलवार को डीआईजी कलानिधि नैथानी के साथ गंगानगरी की सुरक्षा व्यवस्था परखी। उन्होंने हाईवे-9 पर होने वाले रूट डायवर्जन का सख्ती के साथ पालन कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस बार श्रावण मास 11 जुलाई को प्रारंभ हो रहा है, इसमें शिवरात्रि का जलाभिषेक 23 जुलाई को होना है, लेकिन ब्रजघाट की कांवड़ यात्रा 12 जुलाई को ही प्रारंभ हो जाएगी। क्योंकि गंगापार से जुड़े रामपुर, संभल, चंदौसी, मुरादाबाद, अमरोहा, बरेली समेत कई जनपदों में सावन के प्रत्येक सोमवार को ब्रजघाट गंगा से जल ले जाकर भगवान भोले का जलाभिषेक करने की विशेष धार्मिक मान्यता है। मंगलवार की देर शाम को डीआईजी कलानिधि नैथानी के साथ एडीजी जोन मेरठ भानु भास्कर ब्रजघाट में पहुंचे। जिन्होंने घाट समेत गंगा जलस्तर और शिवभक्तों से जुड़े मुख्य रास्तों और पार्किंग स्थल की बारीकी से जांच की। इसके अलावा सुरक्षा की दृष्टि से दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे से जुड़े कटों को कांवड़ यात्रा के दौरान पूरी तरह बंद करने की हिदायत भी दी। संदिग्धों पर पैनी नजर रखते हुए हुड़दंग अथवा अफवाह उड़ाकर माहौल बिगाड़ने का प्रयास करने वालों पर भी कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान हापुड़ एसपी कुंवर ज्ञानंजय सिंह, एएसपी विनीत भटनागर, सीओ वरुण मिश्रा, इंस्पेक्टर नीरज कुमार, चौकी प्रभारी इंद्रकांत यादव और बुलंदशहर एसपी समेत कई जिलों के आला अधिकारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन

12 जुलाई से हाईवे पर नहीं चलेंगे भारी वाहन
सावन के प्रथम सोमवार को होने वाले भगवान भोले के जलाभिषेक को देखते हुए दिल्ली लखनऊ नेशनल हाईवे पर 12 जुलाई से भारी वाहनों का आवागमन बंद किया जाएगा। एडीजी जोन ने रूट डायवर्जन का पूरी सख्ती के साथ पालन कराने के साथ ही भारी वाहनों को तयशुदा मार्गों से निकालने की कड़ी हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉर्डर वाले जनपदों की पुलिस आपस में रखेगी बेहतर तालमेल
एडीजी जोन ने कांवड़ यात्रा को सकुशल ढंग में संपन्न कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने शिवभक्तों की सुरक्षा को लेकर रूट डायवर्जन पर विशेष फोकस रखते हुए अमरोहा समेत बॉर्डर से जुड़े जनपदों की पुलिस के साथ बेहतर तालमेल बनाए रखने की हिदायत भी दी।
ये होंगे परिवर्तित मार्ग -
गाजियाबाद से अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली की ओर जाने वाले भारी वाहन मसूरी, ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे से धौलाना, गुलावठी, बुलंदशहर होते हुए नरौरा चंदौसी होकर जाएंगे। पिलखुवा से हापुड़ होते हुए मेरठ की तरफ जाने वाले भारी वाहन पूर्णतया प्रतिबंधित रहेंगे। केवल सवारी वाहन पिलखुवा से निजामपुर तिराहे से मेरठ तिराहा, साइलो द्वितीय, मुदाफरा, किठौर होते हुए जाएंगे। पिलखुवा-हापुड़ की ओर से आकर मुरादाबाद, अमरोहा की ओर जाने वाले भारी वाहन कुचेसर चौपला से स्याना बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, चंदौसी, साहबाद होते हुए रामपुर की ओर होकर जाएंगे।

वहीं पिलखुवा हापुड़ की ओर से आकर मुरादाबाद, अमरोहा की ओर जाने वाले भारी वाहन कुचेसर चौपला से स्याना बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, चंदौसी, साहबाद होते हुए रामपुर की ओर होकर जाएंगे। पिलखुवा हापुड़ की ओर से आकर मुरादाबाद, अमरोहा की ओर जाने वाले भारी वाहन कुचेसर चौपला से स्याना बुलंदशहर, नरौरा, बबराला, चंदौसी, साहबाद होते हुए रामपुर की ओर होकर जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed