{"_id":"592b14d34f1c1b7a1cbda7d3","slug":"kanh-of-the-garh-ayush-topped-the-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ के कानन, आयुष ने टॉप किया जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ के कानन, आयुष ने टॉप किया जिला
अमर उजाला ब्यूरो /हापुड़
Updated Mon, 29 May 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
अन्य
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीबीएसई इंटरमीडिएट की परीक्षा में इस बार गढ़मुक्तेश्वर के डीएम पब्लिक स्कूल की कानन त्यागी व आयुष अग्रवाल ने 97.2 प्रतिशत के साथ संयुक्त रूप से जिला टॉप किया है।
विज्ञापन
वहीं 97 प्रतिशत अंकों के साथ दिल्ली पब्लिक स्कूल के पार्थ और दीवान पब्लिक स्कूल की दिव्या त्यागी को दूसरा स्थान मिला है। तीसरे स्थान पर डीएम पब्लिक स्कूल अटौला का आदित्य माहेश्वरी है। जिले में कुल 1740 बच्चों ने इंटरमीडिएट की परीक्षा दी थी। इनमें से ज्यादातर उत्तीर्ण हैं।
विज्ञापन
बीते कई दिन से सीबीएसई इंटरमीडिएट के रिजल्ट को लेकर स्टूडेंट्स की धड़कनें बढ़ी हुई थीं। रविवार सुबह 11.30 बजे रिजल्ट जारी कर दिया गया। स्कूल संचालकों ने भी अपने-अपने स्कूलों में छात्रों के रिजल्ट निकाले। इस बार छात्रों को बीते वर्ष की तरह बंपर अंक नहीं मिल हैं।
विज्ञापन
कई स्कूल तो ऐसे हैं, जहां के दो छात्र भी 90 प्रतिशत से अधिक अंक नहीं पा सके। जिला टॉपर का ताज डीएम पब्लिक स्कूल गढ़मुक्तेश्वर की कानन त्यागी व आयुष के सिर सजा। कानन त्यागी ने पीसीबी से 97.20 प्रतिशत और आयुष ने पीसीएम से 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किया है।
दूसरे स्थान पर दिल्ली पब्लिक स्कूल हापुड़ के पार्थ और दीवान पब्लिक स्कूल की दिव्या त्यागी का कब्जा रहा। डीएम पब्लिक स्कूल अटौला के आदित्य माहेश्वरी ने 96.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
आदित्य को स्कूल के प्रधानाचार्य जितेंद्र चौधरी ने लैपटॉप देकर सम्मानित किया। स्कूल संचालकों को इस बार का रिजल्ट रास नहीं आया, क्योंकि छात्रों को नंबर अपेक्षा के अनुसार नहीं मिले हैं।
डीएम पब्लिक स्कूल अटौला के प्रधानाचार्य जितेंद्र चौधरी ने कहा कि इस बार भी रिजल्ट छात्रों की मेहनत पर निर्भर रहा है। छात्रों ने परीक्षा में जितना श्रम किया है, उसी के आधार पर अंक मिले हैं। छात्रों को बोर्ड परीक्षा को हमेशा गंभीरता से लेना चाहिए।