{"_id":"6942e40e344557be7208c1d4","slug":"jms-cricket-academy-won-the-match-by-111-runs-hapur-news-c-135-1-hpr1003-134290-2025-12-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: जेएमएस क्रिकेट अकादमी ने 111 रन से जीता मैच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: जेएमएस क्रिकेट अकादमी ने 111 रन से जीता मैच
जेएमएस क्रिकेट अकादमी के मैदान पर आयोजित मैच में खिलाड़ी को मैन ऑफ द मैच की ट्राफी देते हुए। स
Link Copied
हापुड़। जेएमएस क्रिकेट अकादमी मैदान पर बुधवार को जेएमएस क्रिकेट अकादमी और भविष्य क्रिकेट टीम के बीच मैच खेला गया। इसमें जेएमएस क्रिकेट अकादमी ने 111 रन से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
पहले बल्लेबाजी करते हुए जेएमएस क्रिकेट अकादमी के खिलाड़ियों ने निर्धारित 35 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 264 रन बनाए। इसमें श्रेष्ठ कसाना ने 123 रन, दक्ष पाल ने 50 रन, तनुज शर्मा ने 45 रन का योगदान दिया। भविष्य क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अक्की, प्रियांशु और शुभ ने एक-एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन
लक्ष्य का पीछा करने उतरे भविष्य टीम के खिलाड़ी 22 ओवर में 153 रन पर ही ढेर हो गए। इसमें कृष राजपूत ने 63 रन, मयंक कश्यप ने 24 रन का योगदान दिया। जेएमएस क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए निखिल यादव ने दो विकेट, तुषार यादव, तनुज शर्मा, ऋषभ सैनी, दक्ष पाल, श्रेष्ठ कसाना ने एक-एक विकेट हासिल किया। श्रेष्ठ कसाना को मैन ऑफ द मैच का खिताब देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।