फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jewellery and cash worth lakhs stolen from the houses of three farmers in village Pavti

Hapur News: गांव पावटी में तीन किसानों के घरों से लाखों के जेवर और नकदी चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Jewellery and cash worth lakhs stolen from the houses of three farmers in village Pavti
गढ़मुक्तेश्वर। गांव पावटी में चोरों ने एक ही रात में तीन किसानों के घरों को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी चोरी कर ली। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। पीडि़त किसानों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गांव पावटी में किसान वीर सिंह और धीर सिंह के मकान बराबर-बराबर बने हुए हैं। दोनों परिवार रात में छत पर सो रहे थे। इसी दौरान चोर छत के रास्ते घरों में घुस गए और नीचे कमरों में रखी नकदी व जेवरात चोरी कर लिए। सुबह जब परिवार के लोग नीचे पहुंचे तो सामान बिखरा पड़ा मिला और अलमारी व संदूक खुले हुए थे। पीडि़त किसान वीर सिंह ने बताया कि चोर छत पर बने कमरे में रखे जेवरात और करीब 60 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ले गए। वहीं किसान धीर सिंह के घर में चोरों ने छत और ग्राउंड फ्लोर पर बने कमरों को खंगाला। चोरों ने सेफ और संदूक खोलकर उनमें रखे सोने-चांदी के जेवरात तथा 61 हजार रुपये की नकदी चोरी कर ली।
विज्ञापन

पीड़ित ने बताया कि सामान की कीमत करीब दस लाख रुपये है। इसके अलावा गांव में तीसरे किसान मंजीत सिंह के घर को भी निशाना बनाया गया। वहां से भी चोर जेवर और कुछ नकदी चोरी कर ले गए। लगातार तीन घरों में चोरी की वारदात सामने आने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। लोगों का कहना है कि गांव के बाहरी हिस्से और जंगल की ओर जाने वाले रास्तों पर पुलिस गश्त नहीं होने से चोर आसानी से वारदात को अंजाम दे गए हैं। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की और संदिग्धों के बारे में जानकारी जुटाई। पीडि़तों की तहरीर के आधार पर चोरी की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed