फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   JE trapped in giving new connections.

लाखों के बकाएदारों को नए कनेक्शन देने में फंसा जेई

Tue, 06 Jun 2017 09:00 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Tue, 06 Jun 2017 09:00 PM IST
विज्ञापन
JE trapped in giving new connections.
विद्युत - फोटो : demo pic

बीते दिनों नगर के विभिन्न मोहल्लों में करीब नौ लाख रुपये की बकाएदारी वाले पांच उपभोक्ताओं को नियमों को ताक पर रख नए विद्युत कनेक्शन देने के मामले में जेई पर गाज गिर गई है।

विज्ञापन


अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर ईई ने विविध अग्रिम कार्रवाई करते हुए जेई को 5 लाख रुपये की रिकवरी का नोटिस जारी कर दिया है। इससे निगम कर्मियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन


बीते दिनों एक अज्ञात व्यक्ति ने निगम के ही एक अवर अभियंता के खिलाफ निगम अफसरों से शिकायत की थी। इसमें साक्ष्यों के साथ पांच ऐसे बकाएदार दिखाए गए थे, जिन्हें नो लाख रुपये की बकाएदारी होने के बावजूद भी नए कनेक्शन दिए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इतनी बड़ी बकाएदारी वाले उपभोक्ताओं को नया कनेक्शन देने की शिकायत से निगम अफसरों में हड़कंप मच गया था।

आनन फानन में मामले की जांच शुरू की गई, इसमें चार उपभोक्ताओं को दिए कनेक्शन मानकों को ताक पर रख दिए जाने की पुष्टि हुई, सिर्फ एक उपभोक्ता को कनेक्शन दिए जाने की पुष्टि नहीं हुई, हालांकि उस पर करीब 4 लाख रुपये की बकाएदारी मिली।

मामले की गंभीरता पर अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर अधिशासी अभियंता ने जेई को विविध अग्रिम कार्रवाई के तहत करीब पांच लाख रुपये की बकाएदारी का नोटिस जारी कर दिया है। इससे निगम अफसरों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है।


अवर अभियंता ने कानून गोयान निवासी सुल्तान अहमद 1.92 लाख बकाएदारी, भंडापट्टी निवासी जाने आलम 1.04 लाख बकाएदारी, फूलगढ़ी निवासी दीन मोहम्मद 1.33 बकाएदारी, बुलंदशहर रोड आवास विकास निवासी मूसीर कुरैशी 75 हजार बकाएदारी पर भी कनेक्शन दे दिया था।

अधिशासी अभियंता सचिन कुमार का कहना है कि जांच में जेई पर लगे आरोप सत्य मिले हैं। 5,05,962 लाख रुपये की रिकवरी का नोटिस भी जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed