{"_id":"59284c784f1c1b7e4e536605","slug":"jawahar-navodaya-vidyalaya-will-be-built-in-village-kakrana","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव ककराना में बनेगा जवाहर नवोदय विद्यालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव ककराना में बनेगा जवाहर नवोदय विद्यालय
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Fri, 26 May 2017 09:42 PM IST
विज्ञापन
नवोदय विद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जवाहर नवोदय विद्यालय के निर्माण का रास्ता अब साफ हो गया है। ककराना गांव में छह हेक्टेयर जमीन को विद्यालय के लिए चिह्नित कर लिया गया है। प्रशासन ने जमीन संबंधी फाइल शासन को भेज दी है।
विज्ञापन
जल्द ही जिले के छात्रों को जवाहर नवोदय विद्यालय में पढ़ने के लिए दूसरे जिलों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। जिले में कोई नवोदय विद्यालय न होने के कारण यहां के छात्रों को गाजियाबाद के चक्कर लगाने पड़ते थे।
विज्ञापन
केंद्र सरकार से हापुड़ में बीते वर्ष ही नवोदय विद्यालय के निर्माण को हरी झंडी मिल गई थी, लेकिन जमीन के अभाव में यह योजना धरातल पर नहीं उतर पा रही थी।
करीब चार महीने पहले आधा दर्जन गांवों के ग्राम प्रधानों ने नवोदय विद्यालय के लिए जमीन देने का सहमति पत्र डीआईओएस को सौंपा था, लेकिन जो जमीन प्रस्तावित की गई थी वह मानकों पर खरी नहीं उतर रही थी। ऐसे में फिर से जमीन को लेकर विद्यालय का निर्माण अधर में लटक गया था।
विज्ञापन
अब गांव ककराना में छह हेक्टेयर जमीन विद्यालय निर्माण के लिए मिल चुकी है। डीआईओएस बीके शर्मा ने बताया कि ककराना गांव में विद्यालय के लिए छह हेक्टेयर जमीन चयनित कर ली गई है। रिपोर्ट शासन को भेजी जा चुकी है, अब जल्द ही विद्यालय का निर्माण शुरू हो जायेगा।