{"_id":"571e35104f1c1b0c75a916fd","slug":"january-did-not-ration","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम साहब! जनवरी से नहीं मिला राशन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम साहब! जनवरी से नहीं मिला राशन
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Mon, 25 Apr 2016 08:47 PM IST
विज्ञापन
राशन
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राशन डीलर की मनमानी और प्रशासन के अधिकारियों की लापरवाही के कारण गांव उपैड़ा के ग्रामीणों को जनवरी माह से राशन नहीं मिला है। सोमवार को ग्रामीणों ने जिलाधिकारी कार्यालय में शिकायती पत्र देकर पात्रों के राशन कार्ड बनवाने, गरीबों को राशन उपलब्ध कराने और डीलर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
सोमवार को ग्राम पंचायत सदस्य चौधरी बिट्टू सिंह के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे गांव उपैड़ा के ग्रामीणों ने बताया कि गांव के उपभोक्ताओं को जनवरी माह से राशन नहीं मिला है। गांव में कई ग्रामीण ऐसे हैं जो पात्रता की सूची में शामिल हैं लेकिन उनका राशन कार्ड नहीं बनाया गया है।
विज्ञापन
वहीं बड़ी संख्या में अपात्रों के राशन कार्ड बना दिए गए हैं। इस संबंध में कई बार लिखित और मौखिक रूप से उच्चाधिकारियों को शिकायती पत्र भेजे गए लेकिन उनकी समस्या का समाधान नहीं हुआ। इसके चलते ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से पूरे मामले की जांच कराने की मांग की है। शिकायती पत्र देने वालों में चौधरी निशांत सहरावत, चौधरी संजू, चौधरी आनंद कुमार सांगवान, अरुण सहरावत, कैलाश सहरावत, चौधरी विपिन कुमार, चौधरी ब्रजवीर सिंह आदि रहे।