{"_id":"5839b1874f1c1b967413c092","slug":"jan-dhan-accounts-sudden-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनधन खातों में अचानक आए करोड़ों, आयकर अफसर चौकन्ने ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनधन खातों में अचानक आए करोड़ों, आयकर अफसर चौकन्ने
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Sat, 26 Nov 2016 09:47 PM IST
विज्ञापन
रुपये
- फोटो : DEMO Pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बैंकों में बिना लेनदेन पड़े जनधन के खातों में अब ट्रांजक्शन शुरू गयी है। खातों में करोड़ों के लेनदेेन से अधिकारी हैरत में हैं। इन खातों पर आयकर विभाग की नजर है। खाताधारकों को नोटिस जारी किये जा सकते हैं।
विज्ञापन
विभिन्न बैंकों में प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत करीब दो लाख 30 हजार खाते खुलवाये गये थे। बैंक अधिकारियों की माने तो इन खातों में से 50 प्रतिशत में कभी कोई लेन देन ही नहीं हुआ। नोट बंदी के बाद से अचानक ये खाते सक्रिय कर दिए गये हैं।
विज्ञापन
इन खातों की लिमिट पचास हजार रुपये तक के लेनदेन की है, लेकिन अब इनमें लाख से दो लाख रुपये तक जमा कराये गये हैं। इन खातों में करोड़ों रुपया खपाया जा चुका है। कौन से खाते में कितना धन जमा हो रहा है,
विज्ञापन
इसकी पूरी जानकारी आयकर विभाग के पास पहुंच रही है। हाल में सक्रिय हुए खातों की विशेष निगरानी की जा रही है। 30 दिसंबर के बाद ऐसे खाता धारकों को नोटिस जारी कर खातों में जमा होने वाली धनराशि के बारे में पूछा जा सकता है।
एलडीएम एपी चतुर्वेदी ने बताया कि जनधन योजना के खातों में कितना कैश जमा हुआ है, यह बताना अभी संभव नहीं है। इनमें करोड़ों के हिसाब से कैश जमा हुआ है। इनका पूरा डाटा फीडिंग के बाद सामने आ जाएगा।