{"_id":"64bd682c2148ddc54708ce15","slug":"jammed-for-not-getting-electricity-for-two-days-hapur-news-c-135-1-hpr1001-1351-2023-07-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो दिन से बिजली नहीं मिलने पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो दिन से बिजली नहीं मिलने पर लगाया जाम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
हापुड़।
ट्रांसफार्मर फुंकने से आदर्शनगर में दो दिन आपूर्ति बाधित रहने के विरोध में शनिवार रात लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मोदीनगर रोड फ्लाईओवर जाम कर दिया। आधा घंटे तक वाहनों का आवागमन बंद रखा। ऊर्जा निगम के अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। पॉश कॉलोनियों ने भी रातभर ट्रिपिंग की समस्या झेली। देहात क्षेत्र में भी व्यवस्था बदहाल रही।
मोदीनगर रोड बिजलीघर से आदर्शनगर कॉलोनी जुड़ी है। इसमें 100केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को फुंक गया था। शनिवार दिन में ट्रांसफार्मर बदला गया लेकिन, वह काम नहीं कर सका। ऐसे में रात तक बिजली नहीं आ सकी। उपभोक्ता बिजलीघर पर फोन करते रहे लेकिन, उन्हों कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
भीषण गर्मी और उमस से लोग तिलमिला उठे। रात करीब 11 बजे कॉलोनी के लोग एकत्र होकर मोदीनगर रोड फ्लाईओवर पर पहुंचे और सड़क पर धरना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर वाहनों का आवागमन भी रोक दिया गया। आधा घंटा तक लोग सड़क पर डटे रहे।
विज्ञापन
इस दौरान ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल ट्रांसफार्मर को बदलने का आश्वासन दिया। इस पर उपभोक्ता सड़क से हटे। वहीं, बिजलीघरों पर लो वोल्टेज की समस्या बनी रही, जिस कारण विद्युत उपकरण शोपीस बन गए। पॉश कॉलोनियों में हर 10 से 15 मिनट में ट्रिपिंग होती रही। रातभर उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। देहात अंचल में आपूर्ति बेहद खराब रही। जंगल के फीडर रातभर बंद रखे गए। बिजली की इस अव्यवस्था से लोगों में रोष है।
अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने कहा कि आदर्शनगर में ट्रांसफार्मर फुंकने से समस्या बनी थी। ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया। उपभोक्ताओं को समझाकर वापस भेज दिया गया था। निर्बाध सप्लाई के लिए लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है।-- यूके सिंह, अधीक्षण अभियंता।
इन इलाकों में ट्रिपिंग से हुई परेशानी
रफीकनगर, राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दा पाड़ा, जगदीशपुरम, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा, शंभुपुरा, आलोक, शांति विहार, दशमेशनगर, इंद्रानगर, कैलशन नगर, अशोक कॉलोनी, अलका कॉलोनी, गणेशपुरा, मधुबन कॉलोनी, इंद्रानगर, फ्रीगंज रोड, गंगापुरा, ज्ञानलोक, टीचर कॉलोनी, राजीव विहार, सिद्धार्थनगर, लज्जापुरी, बैंक कॉलोनी, चमरी, अर्जुननगर, अपनाघर कॉलोनी, विवेक विहार, कलक्टर गंज, रामगंज, श्रीनगर, राजेंद्र नगर, पटेलनगर, आर्यनगर, जवाहर गंज, त्रिवेणीगंज, आर्यनगर, मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय, छज्जुपुरा, राजीव विहार, गोपीपुरा, सराय बसारत अली, रियाजुपुरा, कोठीगेट, खाई, नूरबफान गंज, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार।
विज्ञापन
हापुड़।
ट्रांसफार्मर फुंकने से आदर्शनगर में दो दिन आपूर्ति बाधित रहने के विरोध में शनिवार रात लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। लोगों ने मोदीनगर रोड फ्लाईओवर जाम कर दिया। आधा घंटे तक वाहनों का आवागमन बंद रखा। ऊर्जा निगम के अधिकारी और पुलिसकर्मियों ने किसी तरह लोगों को समझाकर शांत कराया। पॉश कॉलोनियों ने भी रातभर ट्रिपिंग की समस्या झेली। देहात क्षेत्र में भी व्यवस्था बदहाल रही।
मोदीनगर रोड बिजलीघर से आदर्शनगर कॉलोनी जुड़ी है। इसमें 100केवी क्षमता का ट्रांसफार्मर शुक्रवार को फुंक गया था। शनिवार दिन में ट्रांसफार्मर बदला गया लेकिन, वह काम नहीं कर सका। ऐसे में रात तक बिजली नहीं आ सकी। उपभोक्ता बिजलीघर पर फोन करते रहे लेकिन, उन्हों कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला।
विज्ञापन
भीषण गर्मी और उमस से लोग तिलमिला उठे। रात करीब 11 बजे कॉलोनी के लोग एकत्र होकर मोदीनगर रोड फ्लाईओवर पर पहुंचे और सड़क पर धरना शुरू कर दिया। हंगामा बढ़ने पर वाहनों का आवागमन भी रोक दिया गया। आधा घंटा तक लोग सड़क पर डटे रहे।
विज्ञापन
इस दौरान ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने तत्काल ट्रांसफार्मर को बदलने का आश्वासन दिया। इस पर उपभोक्ता सड़क से हटे। वहीं, बिजलीघरों पर लो वोल्टेज की समस्या बनी रही, जिस कारण विद्युत उपकरण शोपीस बन गए। पॉश कॉलोनियों में हर 10 से 15 मिनट में ट्रिपिंग होती रही। रातभर उमस से लोगों का बुरा हाल रहा। देहात अंचल में आपूर्ति बेहद खराब रही। जंगल के फीडर रातभर बंद रखे गए। बिजली की इस अव्यवस्था से लोगों में रोष है।
अधीक्षण अभियंता यूके सिंह ने कहा कि आदर्शनगर में ट्रांसफार्मर फुंकने से समस्या बनी थी। ट्रांसफार्मर को बदल दिया गया। उपभोक्ताओं को समझाकर वापस भेज दिया गया था। निर्बाध सप्लाई के लिए लेकर हर संभव प्रयास किया जा रहा है।