{"_id":"5899ee024f1c1b9052379396","slug":"jam-on-the-death-of-animals","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से पशुओं की मौत पर जाम लगाकर प्रदर्शन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करंट से पशुओं की मौत पर जाम लगाकर प्रदर्शन
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Tue, 07 Feb 2017 09:26 PM IST
विज्ञापन
दो मवेशी मरे
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गांव देहरा में मंगलवार दोपहर हाईटेंशन लाइन का तार टूटने से दो पशुओं की मौत हो गई। घटना के विरोध में ग्रामीणों नेे मसूरी गुलावठी मार्ग पर जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को शांत किया।
विज्ञापन
करीब बीस मिनट बाद यातायात सुचारु कराया गया। पीड़ित ने मुआवजे की मांग की है। गांव देहरा निवासी तौसीफ ने बताया कि मंगलवार दोपहर तीन बजे हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर पशुओं पर गिर गया। इसमें दो भैसों की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और सूचना देकर सप्लाई ट्रिप कराई। इस दौरान गुस्साएं लोगों ने कारपोरेशन के खिलाफ हंगामा कर दिया। साथ ही मसूरी गुलावठी मार्ग को जाम करके प्रदर्शन किया। जाम की सूचना पर धौलाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर शांत किया।
विज्ञापन
करीब बीस मिनट बाद मार्ग सुचारु रूप से चालू हुआ। पीड़ित तौसीफ ने प्रशासन से मुआवला दिलाने की मांग उठाई है। थानाध्यक्ष हरशरण शर्मा ने बताया कि करंट लगने से दो मवेशियों की मौत हो गई है। लोगों ने थोड़ी देर के लिए जाम लगाया था, जिसे खुलवा दिया गया था।