फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jam from garh to peilkhuwa.

इंतजाम धड़ाम: गढ़ से पिलखुवा तक जाम ही जाम

Wed, 10 May 2017 09:47 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़ Updated Wed, 10 May 2017 09:47 PM IST
विज्ञापन
Jam from garh to peilkhuwa.
बुद्ध पूर्णिमा - फोटो : अमर उजाला

बुद्ध पूर्णिमा पर नेशनल हाईवे को जाम मुक्त रखने के पुलिस प्रशासन के तमाम दावे फेल हो गए। गढ़ से लेकर पिलखुवा तक हाईवे पर श्रद्धालु और अन्य राहगीर करीब तीन घंटे तक भीषण जाम से जूझते रहे। दोपहर में किसी तरह यातायात सुचारु हो पाया।

विज्ञापन


बुद्ध पूर्णिमा पर आस्था की डुबकी लगाने के मकसद से दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान समेत वेस्ट यूपी के दूरस्थ जनपदों के भक्तों का आगमन वैसे तो मंगलवार दोपहर से ही शुरू हो गया था लेकिन बुधवार भोर से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
विज्ञापन


वाहनों का दबाव बढ़ने से सुबह करीब 8 बजे से नेशनल हाईवे की रफ्तार धीमी पड़ने लगी। बावजूद इसके पुलिस सक्रिय नहीं हुई। नतीजतन, कुछ ही देर में हाईवे की दोनों साइडों में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चिलचिलाती धूप में गंगा भक्त और अन्य यात्री चंद कदमों की दूरी तय करने के लिए घंटों जूझते रहे। श्रद्धालुओं को कई मील लंबी पदयात्रा करनी पड़ी, क्योंकि जाम लगने से उन्हें स्याना चौपला के आसपास वाहन खड़े कर ब्रजघाट तक पैदल ही जाना पड़ा।

करीब 10 बजे पुलिस सक्रिय हुई। इसके बाद घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद किसी तरह जाम खुल सका। हालांकि जाम खुलने के बाद भी करीब एक घंटे तक वाहनों की रफ्तार धीमी रही, क्योंकि हाईवे सहित गंगा पुल के आसपास डग्गामार और भक्तों के वाहन खड़े थे।


वहीं पिलुखवा में भी सुबह से ही ब्रजघाट बुद्ध पूर्णिमा पर श्रद्घालु स्नान करने के लिए जाने शुरू हो गए थे। इस दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने से बस स्टैंड पर भीषण जाम लग गया।

कोतवाली पुलिस ने किसी तरह जाम खुलवाया। कोतवाल ने बताया कि वाहनों का दबाव बढ़ने के कारण जाम लग गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed