फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Jaggery becomes costlier than sugar by Rs 9 per kg

Hapur News: चीनी से नौ रुपये प्रति किलो महंगा हुआ गुड़

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 04 Jan 2024 10:56 PM IST
विज्ञापन
Jaggery becomes costlier than sugar by Rs 9 per kg
मंडी में बिक्री के लिए रखा गुड़।  - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। बाजार में गुड़ के दाम 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गए हैं जो चीनी से करीब 9 रुपये अधिक है। क्रेशरों पर गन्ना रिकॉर्ड 330 से 340 रुपये प्रति क्विंटल तक खरीदा जा रहा है। मंडी में गुड़ की आवक कम हुई है। चीनी के दामों में एक पखवाड़े के अंदर 500 रुपये प्रति क्विंटल तक की गिरावट आई है।

जिले में हर साल गन्ने का रकबा कम हो रहा है। चीनी मिलों के भुगतान में विलंब इसका कारण है। चुनावी वर्ष होने के कारण किसानों को उम्मीद है कि इस बार गन्ने का दाम बढ़ेगा। इसी के चलते क्रेशर किसानों से 330 रुपये प्रति क्विंटल तक गन्ना खरीद रहे हैं, अब तक का यह रिकॉर्ड दाम है।
विज्ञापन


गुड़ पर इस महंगाई की मार पड़ी है, बाजार में फुटकर में 50 रुपये प्रति किलो तक गुड़ की बिक्री हो रही है। गुड़ की ढैय्या 38 से 40 रुपये प्रति किलोग्राम तक मिल रही है। इन दिनों सर्दी और कोहरे के कारण मंडी में गुड़ की आवक काफी गिर गई है। गुड़ मंडी समिति के अध्यक्ष संजीव कुमार आढ़ वालों ने बताया कि प्रतिदिन 10 तक गाड़ी माल आ रहा है, जबकि पहले 15 गाड़ी तक गुड़ की आवक थी। बाजार में चीनी के दामों में लगातार गिरावट जारी है। बृहस्पतिवार को 41 रुपये प्रति किलो चीनी की बिक्री हुई, जबकि 15 दिन पहले दाम 46 रुपये तक पहुंच गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्रेशरों तक पहुंच रहे लोग

गुड़ में सूखे मेवे, मूंगफली डलवाने के लिए लोग क्रेशरों तक पहुंच रहे हैं। लोग मुंह मांगे दाम देकर खुद अपने सामने बिना मसाले का गुड़ तैयार करा रहे हैं। चिकित्सकों का भी मानना है कि गुड़ शरीर के लिए अच्छा होता है, पाचन क्रिया को यह मजबूत करता है।


बढ़ेगी चीनी मिलों की परेशानी

जिले के दोनों चीनी मिल पहले ही किसानों का भुगतान नहीं कर पा रहे हैं। पिछले सत्र का भुगतान भी इस सत्र की चीनी से हो रहा है। ऐसे में दाम घटने से मिलों की परेशानी और बढ़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed