{"_id":"695d3925b378406283040e5b","slug":"jaam-on-road-hapur-news-c-135-1-hpr1003-135190-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सहालग न त्योहार फिर भी दिनभर लगा जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सहालग न त्योहार फिर भी दिनभर लगा जाम
Tue, 06 Jan 2026 10:02 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 06 Jan 2026 10:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हापुड़। शहर की सड़कों पर दिन निकलते ही यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सहालग और त्योहार न होने के बाद भी सड़कों पर दिनभर जाम की स्थिति रही। मंगलवार को सुबह से ही शहर के प्रमुख चौराहा और सभी मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार दिखाई दी। वाहन चालकों को आधा किलोमीटर दूरी तय करने में आधे घंटे का समय लगा। जाम में फंसकर लोग परेशान दिखे।
शहर में अतिक्रमण और दुकानों के बाहर वाहन खड़े होने से सड़कें संकरी हो गई हैं। शहर के दिल्ली रोड, गढ़ रोड, फ्रीगंज रोड, बुलंदशहर रोड सहित सभी मार्गों का का यही हाल है। मंगलवार सुबह से ही यातायात व्यवस्था बिगड़ने के कारण तहसील चौपला, मेरठ तिराहा, फ्रीगंज रोड, बुलंदशहर रोड सहित सभी मार्गों पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।
जाम में फंसे वाहन चालकों में एक दूसरे से पहले निकलने की होड़ में स्थिति और ज्यादा खराब हो गई। इसके साथ ही ई रिक्शा के बेतरतीब संचालन के कारण भी जाम की समस्या रही। जाम में फंसकर जहां वाहन चालकों को परेशानी हुई, वहीं राहगीरों का निकलना भी मुश्किल हो गया। सुबह से लेकर शाम तक यही हाल रहा।
विज्ञापन
यातायात सीओ राहुल यादव का कहना है कि वाहनों के दबाव के कारण कभी जाम की स्थिति बन जाती है। जाम के कारणों को दूर करके स्थिति में सुधार किया जाएगा।
ृृ