Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   jaam on highway 9

Hapur News: पितृविसर्जनी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब, हाईवे पर 12 घंटे जाम

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 21 Sep 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
jaam on highway 9
ब्रजघाट। पितृ विसर्जनी अमावस्या पर गंगानगरी आए श्रद्धालुओं की भीड़ के कारण हाईवे 9 जाम हो गया। शनिवार की देर रात दो बजे से रविवार दोपहर दो बजे तक लगभग 12 घंटे तक वाहन रेंग-रेंगकर चले। वाहनों की लंबी कतार होने के कारण श्रद्धालुओं को गंगा तट तक आने के लिए लगभग चार किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। उमस भरी गर्मी और चिलचिलाती धूप में लोग बेहाल दिखाई दिए। रविवार की दोपहर लगभग दो बजे जाम पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन

हाईवे को जाममुक्त रखने का दावा करने वाली पुलिस भी रविवार को बेदम दिखाई दी। जाम खुलवाने में पुलिसकर्मियों के पसीने छूट गए। जाम लगने के कारण गढ़ में अल्लाबक्शपुर मोड़ और अमरोहा के गजरौला के काकाठेर तक दोनों दिशाओं में वाहनों की लंबी कतार लग गईं। करीब एक घंटे तक छोटे वाहन बागड़पुर और महमाई रोड के वैकल्पिक रास्तों से होकर निकलते रहे, लेकिन इसके बाद इन रास्तों पर भी जाम लग गया। पितृ विसर्जनी अमावस्या के लिए आए श्रद्धालुओं को अपने वाहन स्याना चौपला के पास सड़क किनारे खड़ा करना पड़ा। इसके बाद ब्रजघाट में गंगा तट तक पहुंचने के लिए लगभग चार किलोमीटर तक पैदल चलना पड़ा। इसके साथ स्थानीय लोगों और राहगीरों को भी जाम से जूझना पड़ा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और राष्ट्रीय राजमार्ग को जाम मुक्त रखने के लिए बुलाई गई बाहरी थानों की पुलिस भी नदारद दिखाई दी सूचना मिलते ही उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद पुल के आसपास खड़े वाहनों को हटवाया। इसके बावजूद रविवार दोपहर दो बजे तक जाम की स्थिति पर काबू पाया जा सका। इस दौरान कई बार एंबुलेंस भी घंटों तक जाम में फंसी रहीं।
विज्ञापन

कोट -

वाहनों का दबाव बढ़ने हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम लग गया था। सूचना मिलते ही पुलिस ने कड़ी मशक्कत कर कुछ ही घंटों बाद जाम खुलवा दिया था। उन्होंने कहा कि इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी। - स्तुति सिंह, सीओ गढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed