फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   It rare treasure.

पाई हो या आना, दुर्लभ है यह खजाना

Thu, 08 Dec 2016 09:29 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़
ब्यूरो अमर उजाला, हापुड़ Updated Thu, 08 Dec 2016 09:29 PM IST
विज्ञापन
It rare treasure.
दुर्लभ मुद्रा का किया संकलन - फोटो : अमर उजाला

अशोक कालोनी निवासी कक्षा 12 के छात्र ने सात देशों की दुर्लभ मुद्रा, 25 देशों के डाक टिकट का संकलन कर सभी को हैरान कर दिया है। भारत में वर्ष 1835 में संचलित (आना) मुद्रा को भी उसने संजोकर रखा है।

विज्ञापन


बीते दस साल में वह करीब 200 मुद्राओं का संकलन कर चुका है। संजीव कुमार जैन का पुत्र शोभित जैन स्वर्ग आश्रम रोड स्थित टीएसएस इंटर कालेज में कक्षा 12 का छात्र है। बचपन से ही उसे दुर्लभ वस्तुओं को संजोकर रखने का सोक है।
विज्ञापन


10 साल में उसने 7 देशों की मुद्रा और 25 देशों के डाक टिकटों का भी संकलन किया है। शोभित जैन ने बताया कि इन मुद्रा और डाक टिकट को जुटाने के लिए उसे कठिन परिश्रम करना पड़ा है। वह ऐसे लोगों को अक्सर तलाशता था, जो विदेश जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़क पर इधर उधर पड़े सदियों पुराने पैसों का भी उसने संकलन किया है। उसके पास भारत में 1835 से संचलित तमाम मुद्राएं उपलब्ध हैं। इसमें पाई, आना, पैसा, रुपया मुद्राएं हैं। उसने बताया कि भविष्य में उसका लक्ष्य विश्व भर के देशों की दुर्लभ मुद्राओं को जुटाना है,

वह इस प्रयास में लगा हुआ है।  शोभित जैन ने यूएसए, अरब, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश, यूरोप, सिंगापुर, नादरलैंड, पाकिस्तान, आस्ट्रेलिया, माल्टा, चाईना, मंगोलिया,


रोमन, जापान, रुमानिया, स्पैन, क्यूबा, फ्लकलैंड, कनाडा समेत 25 देशों के डाक टिकट मौजूद हैं। उसने नेपाल, भूटान, यूएसए, इंडिया, यूके, श्रीलंका की दुर्लभ मुद्रा का भी संकलन किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed