फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Interchange and Kithore Road ready as pillars of flyover

गंगा एक्सप्रेसवे : इंटरचेंज और किठौर रोड फ्लाईओवर के पिलर बनकर तैयार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 27 Aug 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
Interchange and Kithore Road ready as pillars of flyover
गंगा एक्सप्रेसवे का होता निर्माण कार्य।संवादगंगा एक्सप्रेसवे का होता निर्माण कार्य।संवादगंगा एक - फोटो : संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़।
मेरठ से प्रयागराज तक निर्माणाधीन गंगा एक्सप्रेसवे का कार्य बरसात के बाद तेजी पकड़ना शुरू हो गया है। एक्सप्रेसवे के लिए दो प्रमुख स्थानों बिजौली इंटरचेंज और किठौर रोड फ्लाईओवर के पिलर का निर्माण लगभग पूरा हो गया है। इसके बाद इनके ऊपर पुल निर्माण का कार्य शुरू होगा। 2024 के मध्य तक पुलों का निर्माण करने का लक्ष्य है, जिसे अधिकारी समय से पूरा करने का दावा कर रहे हैं।

गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य कुंभ-2025 से पहले अगले साल दिसंबर तक पूरा पर अधिक जोर है। इसके लिए निर्माण कंपनी को भी विशेष रूप से निर्देशित किया है। मेरठ से प्रयागराज तक गंगा एक्सप्रेसवे को 12 पैकेज में विभाजित कर निर्माण कार्य शुरू किया गया था। कुल 594 किमी लंबे एक्सप्रेस-वे पर 18 फ्लाईओवर व आठ रोड ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाएगा। जबकि टोल प्लाजा के 12 रैंप भी बनाए जाएंगे। उधर, खरखौदा क्षेत्र के गांव बिजौली के पास मेरठ-बुलंदशहर हाईवे-334 पर बन रहे इंटरचेंज का निर्माण कार्य भी तेजी से पूरा किया जा रहा है। यहां करीब 40 से अधिक पिलर पर इंटरचेंज तैयार किया जाएगा। अधिकांश पिलर को तैयार कर लिया गया है। साथ ही हाईवे के ऊपर बनने वाले ओवरब्रिज के निर्माण की तैयारी भी शुरू कर दी गई है। हाईवे पर बने डिवाइडर पर भी पिलर का निर्माण किया जा रहा है।
विज्ञापन




किठौर रोड पर भी फ्लाईओवर के पिलर बनने शुरू-

हापुड़ के किठौर रोड पर गांव लौटी के पास गंगा एक्सप्रेसवे इसे पार करेगा। इसके लिए यहां काफी लंबे समय से यहां निर्माण कार्य किया जा रहा है। इस रोड के दोनों किनारों पर अब पिलर खड़े करने का कार्य किया जा रहा है। पिलर निर्माण का कार्य कार्य अंतिम चरण पर है। इसके बाद यहां फ्लाईओवर का निर्माण शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


गंगा के पुल का निर्माण भी जल्द होगा शुरू

हापुड़ के गढ़ तहसील क्षेत्र के गांव शंकर टीला से गंगा पार के गांव पीपलौती तक 12 लेन का पुल तैयार किया जा रहा है। गंगा के दोनों किनारों को जोडऩे के लिए 960 मीटर लंबे पुल के लिए कुल 16 पिलर तैयार किए जाएंगे और प्रत्येक पुल के बीच करीब 60 मीटर की दूरी होगी। गंगा में बाढ़ का पानी कम होने के बाद गंगा पुल का निर्माण भी जल्द शुरू हो जाएगा।


आरआरबी इंफ्रा के जीएम अनूप सिंह ने कह कि एक्सप्रेसवे के निर्माण के मुख्य हिस्सों पर पहले जोर दिया जा रहा है। इंटरचेंज, बड़े फ्लाईओवर, पुल का निर्माण निर्धारित समय सीमा में हो जाए, इसके लिए इन स्थानों पर कार्य में तेजी लाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed